फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Governor Banwari Lal Purohit raised issue of drugs in state

Punjab: नशे के मुद्दे पर गवर्नर ने मान सरकार को घेरा, कहा-हर गांव में बिक रही ड्रग्स, सफेदपोश लोग भी शामिल

Mon, 29 Jan 2024 11:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Jan 2024 11:31 AM IST
सार

राज्यपाल तीन बार प्रदेश के सीमांत जिलों का दौरा कर चुके हैं। इसी दौरान उनके सामने नशे का मुद्दा भी आया था और उन्होंने इसे प्रदेश सरकार के साथ साझा भी किया था, लेकिन उस समय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकार के मामलों में दखल का आरोप लगाते हुए राज्यपाल के सीमांत जिलों के दौरे पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
Punjab Governor Banwari Lal Purohit raised issue of drugs in state
बनवारी लाल पुरोहित - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने एक बार फिर राज्य में नशे के मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार के कामकाज पर अंगुली उठाई। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल के दौरान पंजाब में नशा तेजी से बढ़ा है। 
विज्ञापन


राज्यपाल चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं। उन्होंने रविवार को राजधानी में एक समारोह में अपने संबोधन में नशे के मुद्दे को उठाया और पंजाब सरकार से एक्शन लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब नशा गांव-गांव में बिक रहा है और सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि उन्हें खुद लगता है कि नशे की लत तेजी से बढ़ रही है और सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ध्यान देने की जरूरत है। सरकार को इस मामले में सख्त कदम उठाकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। वहीं, इस बुराई को खत्म करने के लिए हर नागरिक को अपना कर्तव्य निभाना जरूरी हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि आज पंजाब का हर निवासी नशे की समस्या से गंभीर रूप से चिंतित है और मेरी चिंता का कारण भी यही है। कुछ प्राचार्य भी मुझसे आकर मिले और इस मुद्दे पर गंभीर चिंता व्यक्त की। कुछ सफेदपोश लोग भी आसान पैसा कमाने के चक्कर में नशा तस्करी में शामिल हो जाते हैं और यह सरकार का कर्तव्य है कि ऐसे लोगों को ढूंढ़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नशे को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।


सीमावर्ती जिलों का दौरा कर पहले भी उठा चुके हैं मुद्दा
यह पहली बार नहीं है कि राज्यपाल ने पंजाब में नशे का मुद्दा सार्वजनिक तौर पर उठाया हो, इससे पहले भी जब उन्होंने सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया था तो उन्होंने इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाकर सरकार को घेरा था। राज्यपाल ने एक बार फिर यह मुद्दा उठाते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed