फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Governor asks CM Bhagwant Mann to take action against minister Kataruchak

Punjab News: राज्यपाल पुरोहित बोले- मंत्री कटारूचक्क ने जघन्य अपराध किया है, CM मान तत्काल कार्रवाई करें

Thu, 01 Jun 2023 10:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Jun 2023 10:58 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने फॉरेंसिक जांच के लिए राज्यपाल को आप मंत्री की आपत्तिजनक वीडियो क्लिप सौंपी थी। हालांकि, उन्होंने मंत्री का नाम नहीं लिया था। पुरोहित ने उस दौरान कटारुचक के 'आपत्तिजनक' वीडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री मान को भेज दी थी।

विज्ञापन
Punjab Governor asks CM Bhagwant Mann to take action against minister Kataruchak
मंत्री लाल चंद कटारूचक्क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से यौन दुराचार के आरोपों में घिरे मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। राज्यपाल ने कहा कि मंत्री पर जघन्य अपराध करने का आरोप है। ऐसे में उन्हें मंत्रिमंडल में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन


यूटी सचिवालय में गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा मैं एक बार फिर मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाना चाहता हूं कि इस मंत्री के खिलाफ तत्काल करवाई की जाए। आप भूलिए मत। कटारूचक्क ने एक जघन्य अपराध किया है। गुरदासपुर के एक व्यक्ति ने पंजाब के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क पर यौन दुराचार का आरोप लगाया था। इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। 

विज्ञापन

Punjab Governor asks CM Bhagwant Mann to take action against minister Kataruchak
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पंजाब पुलिस ने मंत्री के खिलाफ यौन दुराचार के आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया। फिलहाल इसकी रिपोर्ट अभी लंबित है। इससे पहले कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने फॉरेंसिक जांच के लिए राज्यपाल को आप मंत्री की आपत्तिजनक वीडियो क्लिप सौंपी थी। हालांकि, उन्होंने मंत्री का नाम नहीं लिया था। पुरोहित ने उस दौरान कटारुचक के 'आपत्तिजनक' वीडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री मान को भेज दी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो से छेड़छाड़ नहीं की गई है।

कटारूचक्क मामले में राज्यपाल की बात सुनें सीएम मानः सिरसा
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सलाह दी है कि वह राज्यपाल की बात सुनें, जिन्होंने मीडिया से कहा है कि वह मुख्यमंत्री को बताना चाहते हैं कि कटारूचक ने जघन्य अपराध किया है और उन्हें सरकार में रहने का कोई अधिकार नहीं है। कार्रवाई होनी चाहिए। सिरसा ने मुख्यमंत्री मान से कहा कि वह पंजाबियों को बताएं कि मंत्री लालचंद कटारूचक्क आप सरकार में बने रहने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को कितना पैसा दे रहे हैं।

सिरसा ने कहा कि हैरानी की बात है कि सूबे के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि एक कैबिनेट मंत्री द्वारा एक लड़के के शारीरिक शोषण का वीडियो सामने आने के बाद भी मुख्यमंत्री ने कार्रवाई से इंकार कर दिया है। सिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री और आप सरकार के कार्यों से साफ है कि कटारूचक मंत्री बने रहने के लिए पैसा दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed