फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government will soon start campaign to remove the kundi connection

पंजाब: जल्द शुरू होगी कुंडी कनेक्शन हटाओ मुहिम, बिजली चोरी रोकने के लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी

Sat, 14 May 2022 10:22 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 May 2022 10:22 AM IST
सार

बिजली मंत्री ने राज्य में बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके तहत दोषियों से जुर्माने के रूप में भारी-भरकम राशि वसूली जाएगी।

विज्ञापन
Punjab Government will soon start campaign to remove the kundi connection
electricity - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार ने बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से कड़े कदम उठाने का फैसला करते हुए, एक ओर तो व्हाट्सएप नंबर 96461-75770 जारी करते हुए लोगों को सूचना देने का आह्वान किया है, वहीं प्रदेश में जल्द ही कुंडी कनेक्शन हटाने की मुहिम शुरू करने का एलान भी कर दिया गया है। बिजली मंत्री ने राज्य में बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके तहत दोषियों से जुर्माने के रूप में भारी-भरकम राशि वसूली जाएगी।

विज्ञापन

धान सीजन के लिए बिजली प्रबंधों का लिया जायजा

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने शुक्रवार को धान सीजन के दौरान जरूरी कोयले और बिजली के प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने पीएसपीसीएल के सभी संसाधनों से अधिक से अधिक बिजली उत्पादन करने और धान की सीधी बुआई के लिए बिजली की नियमित सप्लाई यकीनी बनाने के आदेश भी दिए। उन्होंने सीनियर अधिकारियों को कहा कि सीजन के दौरान निर्विघ्न बिजली सप्लाई को देने के लिए जरूरी ठोस प्रबंध पूरे कर लिए जाएं ताकि किसानों को निर्धारित समय-सीमा के अनुसार बिजली सप्लाई दी जा सके। इसके साथ ही बिजली मंत्री ने राज्य में बिजली चोरी की समस्या को काबू करने के लिए भी हिदायतें दीं। उन्होंने अधिकारियों को राज्य में उपभोक्ताओं की सभी श्रेणियों को नियमित और निर्विघ्न सप्लाई यकीनी बनाने के लिए अपने यत्नों में सहयोग करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed