फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government will set up a 'Skills University' in Chamkaur Sahib

पंजाब सरकार का एलान, चमकौर साहिब में बनेगी स्किल यूनिवर्सिटी

Mon, 25 Dec 2017 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब(पंजाब) Updated Mon, 25 Dec 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
Punjab Government will set up a 'Skills University' in Chamkaur Sahib
श्री आनंदपुर साहिब में दशम गुरु के 350वें प्रकाश पर्व को समर्पित समागम में की घोषणा
गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व पर यहां आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एलान किया कि श्री चमकौर साहिब में बनाई जाने वाली स्किल यूनिवर्सिटी का नाम गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। 
विज्ञापन


पंजाब सरकार की ओर से श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित समागम में कैप्टन ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब की विकास अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी को दोबारा चालू किया जाएगा। इसके अलावा कंडी क्षेत्र में इंडस्ट्री लगाई जाएगी। इस क्षेत्र को क्रशर जोन का नाम दिया जाएगा। वे श्री आनंदपुर साहिब में फूड पार्क बनाने पर भी विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं समारोह में पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के बताए मार्ग पर चलकर देश की सेवा करना ही गुरु साहिब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 इससे पहले कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने जोशीले अंदाज में भाषण देते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने मानस की जात ऐके पहचानवो का संदेश दिया था। गुरु गोबिंद सिंह जी एक संस्था हैं। 

प्रदेश सरकार भी दे पर्यावरण बचाने पर जोर

Punjab Government will set up a 'Skills University' in Chamkaur Sahib
श्री आनंदपुर साहिब में दशम गुरु के 350वें प्रकाश पर्व को समर्पित समागम में की घोषणा
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर, राज्य सभा सदस्य अंबिका सोनी, आशा कुमारी, हरीश चौधरी, पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह, सांसद सुनील जाखड़ ने श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका।

उनके अलावा यहां पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, पूर्व राज्य सभा सदस्य एचएस हंसपाल, पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह, सांसद चौधरी संतोख सिंह, कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, राणा गुरजीत सिंह, त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा, साधू सिंह धर्मसोत, रजिया सुल्ताना समेत कांग्रेस के कई विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed