फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will honor 1807 sportsmen with cash prizes on National Sports Day

Punjab: पंजाब के 1807 पदक विजेता खिलाड़ी होंगे सम्मानित, सीएम मान बांटेंगे 5.94 करोड़ की राशि

Mon, 28 Aug 2023 08:19 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 28 Aug 2023 08:19 AM IST
सार

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि सरकार के संज्ञान में आया था कि राज्य में बहुत से खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें पदक जीतने के बावजूद बीते पांच सालों से नकद इनामी राशि नहीं मिली। खेल विभाग ने साल 2017 से अब तक ऐसे 1807 खिलाड़ियों की सूची तैयार की है, जिनकी कुल इनामी राशि 5,94,45,400 (5.94 करोड़) रुपये बनती है।

विज्ञापन
Punjab government will honor 1807 sportsmen with cash prizes on National Sports Day
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर बीते पांच वर्षों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले अपने खिलाड़ियों को नकद इनामी राशि से सम्मानित करेगी। 29 अगस्त को बठिंडा में शुरू हो रहे ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के सीजन-2 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ऐसे 1807 खिलाड़ियों को कुल 5.94 करोड़ रुपये बांटेंगे।
विज्ञापन


खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि सरकार के संज्ञान में आया था कि राज्य में बहुत से खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें पदक जीतने के बावजूद बीते पांच सालों से नकद इनामी राशि नहीं मिली। खेल विभाग ने साल 2017 से अब तक ऐसे 1807 खिलाड़ियों की सूची तैयार की है, जिनकी कुल इनामी राशि 5,94,45,400 (5.94 करोड़) रुपये बनती है। यह खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन


खेल विभाग ने 2017 से तैयार की खिलाड़ियों की सूची
मीत हेयर ने नकद इनामी राशि से सम्मानित किए जाने वाले 1807 खिलाड़ियों के विवरण जारी करते हुए बताया कि 2017-18 साल के 997 खिलाड़ियों को 1.58 करोड़, 2018-19 के 135 खिलाड़ियों को 47.96 लाख, 2019-20 के 287 खिलाड़ियों को 1.75 करोड़, 2020-21 के 51 खिलाड़ियों को 19.05 लाख, 2021-22 के 203 खिलाड़ियों को 1.32 करोड़ रुपये और पिछले साल हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले 10 खिलाड़ियों को 41 लाख दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed