{"_id":"603923a28ebc3ee94422ce7d","slug":"punjab-government-unveil-budget-on-march-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मार्च को वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पेश करेंगे पंजाब का बजट, मृतक किसानों को श्रद्धाजंलि देगा सदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मार्च को वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पेश करेंगे पंजाब का बजट, मृतक किसानों को श्रद्धाजंलि देगा सदन
Sat, 27 Feb 2021 01:26 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री मनप्रीत बादल।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार पांच मार्च को विधानसभा में अपना बजट पेश करेगी। इससे पहले राज्य सरकार ने एक मार्च से शुरू हो रहे पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में इसे 8 मार्च को पेश करने का एलान किया था।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा की सचिव शशि लखनपाल की ओर से जारी सत्र के कामकाज के विवरण के अनुसार, पांच मार्च को सुबह 10 बजे नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की वर्ष 2018-19 की रिपोर्ट, पंजाब सरकार के वर्ष 2019-20 के वित्तीय खाते और वर्ष 2019-20 के लिए एप्रोप्रिएशन अकाउंट रिपोर्ट पेश करने के साथ ही वर्ष 2020-21 में ग्रांट के लिए अनुपूरक मांगें और वर्ष 2020-21 के दौरान ग्रांट के लिए अनुपूरक मांगों पर एप्रोप्रिएशन बिल सदन में पेश किए जाएंगे। उसके बाद वित्त मंत्री मनप्रीत बादल वर्ष 2020-21 के लिए बजट अनुमान पेश करेंगे।
विज्ञापन
छह और सात मार्च को सार्वजनिक अवकाश के बाद आठ मार्च को सदन में बजट अनुमानों पर चर्चा और ग्रांट संबंधी मांगों को पारित किया जाएगा। इससे पहले एक मार्च को सुबह 11 बजे सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद दोपहर दो बजे दिवंगत शख्सियतों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। दो मार्च को सुबह 11 बजे सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और बहस शुरू होगी, जो तीन मार्च को सुबह 10 बजे सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पारित होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
चार मार्च को सुबह 10 बजे से सदन में गैर-सरकारी कामकाज का दिन होगा जबकि नौ मार्च को सुबह 10 बजे से वैधानिक कामकाज होगा। 10 मार्च को भी वैधानिक कामकाज के अलावा नियम 16 के अंतर्गत सदन के अनिश्चितकाल के लिए स्थगन संबंधी प्रस्ताव पारित होगा।
आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को सदन देगा श्रद्धांजलि
बजट सत्र के पहले दिन दिवंगत शख्सियतों को श्रद्धांजलि के साथ-साथ उन किसानों को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे, जिन्होंने किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाई है। इनके अलावा, सदन पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह, पंजाबी लोक गायक सरदूल सिकंदर को भी श्रद्धांजलि देगा।