फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab Government Teachers Association stage protest against the state government in ludhiana  

पंजाब: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सड़क पर उतरे शिक्षक, हाईवे किया जाम

Mon, 26 Mar 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Mar 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
punjab Government Teachers Association stage protest against the state government in ludhiana  
पंजाब सरकारी टीचर्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने लुधियाना में पंजाब सरकार के खिलाफ रविवार को विरोध-प्रदर्शन किया। टीचर्स सरकार से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

 

ये टीचर्स ठेके पर कार्यरत हैं। गुस्साए अध्यापकों ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। टीचरों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई टीचर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि राज्यभर से ठेके पर कार्यरत शिक्षक सुबह से ही लुधियाना में जमने लगे थे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने टीचर्स को रेगुलर करने का फैसला किया है, पर उसके तहत उनकी वेतन में भारी कटौती की जा रही है।


टीचर्स का कहना है कि वे लोग ठेके पर काम कर रहे हैं। उन्हें अभी 50 हजार के करीब वेतन मिल रहा है जबकि सरकार उन्हें 3 साल के बाद भी 10,800 पर ही रेगुलर कर रही है। 


सरकार के इस फैसले से टीचरों में भारी रोष है। टीचरों ने मांग की है कि उन्हें पूरे वेतन के साथ रेगुलर किया जाए। टीचरों ने बीते दिनों पंजाब सरकार के बजट में दो सौ रुपये प्रतिमाह प्रोफेशनल टैक्स लगाने का विरोध भी जताया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed