{"_id":"761661c2886ed73c36580adb8f2729f0","slug":"punjab-government-sgpc-haryana-gurdwara-committee-jalandhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली दल 1920 ने साधा पंजाब सरकार पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली दल 1920 ने साधा पंजाब सरकार पर निशाना
जालंधर।
Updated Wed, 26 Nov 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कश्मीर में परिवारवाद पर दिया गया बयान ढकोसला है। ये बात बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अकाली दल 1920 के प्रधान रविइंदर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की बातें करने वाले पीएम मोदी पंजाब में बादल परिवार की जड़े मजबूत कर रहे हैं।
दूसरे राज्य में जाकर नरेंद्र मोदी इस तरह का बयान क्यों दे रहे हैं? रविइंदर सिंह ने हरियाणा में बनी अलग गुरुद्वारा कमेटी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में बनी एसजीपीसी बादल एंड कंपनी के इशारे पर काम कर रही है। जो भी जत्थेदार बादल सरकार की खिलाफत करता है उसे हटा दिया जाता है। जब तक एसजीपीसी से बादल परिवार का दबाव खत्म नहीं होता वे कोई भी फैसला लेने में सक्षम नहीं हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें कम होने के बावजूद आम इस्तेमाल में आने वाली चीजों के दाम नहीं गिर रहे हैं। किसानों को अपनी फसल का मेहनताना लेने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही हैं। मंहगाई के कारण जनता पिस रही है लेकिन पंजाब सरकार आंखें मूंदे बैठी है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में फैल रहे नशे को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार असफल साबित हुई है। उन्होंने पंजाब में फैल रहे नशे के कारण ढूंढने के लिए केंद्रीय एजेंसी से जांच करवाने की भी मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में बादल सरकार होने के कारण मामले की सही जांच होना संभवन नहीं है।
सिद्धू की ओर से की गई बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि इस तरह की बात सिद्धू बादल साहब की मौजूदगी में कई बार कर चुके हैं। बादल साहब तब भी चुप रहते थे और अब भी चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने सिद्धू के बयान को गलत बताया।