फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government Scheme to Releave People from Drug Addiction

पंजाब सरकार की अनोखी स्कीम, नशेड़ियों को गोद लेंगे सरकारी कर्मचारी, 23 मार्च से होगा आगाज

Mon, 16 Mar 2020 10:29 AM IST
खुशबू गोयल अनिल कुमार, फिरोजपुर
अनिल कुमार, फिरोजपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 16 Mar 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Punjab Government Scheme to Releave People from Drug Addiction
नशे की लत - फोटो : फाइल फोटो
पाकिस्तान से आ रही हेरोइन की सबसे ज्यादा मार प्रदेश को पड़ रही है। सूबे में अधिकांश नौजवान नशे की दलदल में फंसते जा रहे हैं। नशे से बचाने के लिए पंजाब सरकार एक स्कीम (ईच वन टीच वन) शुरू करने जा रही है, जिसके तहत प्रत्येक सरकारी मुलाजिम एक नशेड़ी व्यक्ति को गोद लेकर उस पर नजर रखेगा और उसे नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेगा। हाल ही में चंडीगढ़ में डॉक्टरों की बैठक में योजना पर विचार-विमर्श किया गया है। डॉक्टरों का मानना है कि शहीदी दिवस 23 मार्च वाले दिन योजना की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन


प्रदेश के सरहदी जिलों में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। हेरोइन के नशे से महिलाएं भी नहीं बची हैं। सीमांत इलाकों में नशेड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं नशा छुड़ाओ सेंटर में नशेड़ियों की ओपीडी भी काफी बढ़ गई है। नशेड़ियों की बढ़ती संख्या को देख सरकार प्रदेश भर में और नए नशा छुड़ाओ सेंटर स्थापित करने जा रही है। इसके अलावा पंजाब सरकार एक नई योजना के तहत सरकारी मुलाजिमों को एक और जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। इस स्कीम के तहत प्रत्येक सरकारी मुलाजिम को एक नशेड़ी नौजवान की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


मुलाजिम नशेड़ी नौजवान को जागरूक करने के अलावा उस पर निगरानी रखेगा कि इलाज दौरान वह नशे का सेवन न करे। डॉक्टरों का मानना है कि नशेड़ी व्यक्ति को जागरूक कर उसका नशा छुड़ाया जा सकता है। इस संबंधी नशा छुड़ाओ सेंटर की मनोचिकित्सक डॉ. रचना मित्तल ने बताया कि नशेड़ियों की बढ़ती संख्या को देख सरकार और नशा छुड़ाओ सेंटर खोलने जा रही है। इसके अलावा प्रत्येक सरकारी मुलाजिम को एक नशेड़ी नौजवान की देखरेख करने जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलाजिम नशेड़ी नौजवान को नशे के खिलाफ जागरूक करेगा और उसकी निगरानी करेगा। योजना पंजाब सरकार जल्द शुरू करने जा रही है। इस संबंधी चंडीगढ़ में डॉक्टरों की हुई बैठक में विचार-विमर्श किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed