फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government removed Balwinder Singh from the post of chairman

पंजाब: एसएफजे आतंकी संगठन के सदस्य अवतार पन्नू के भाई की जेनको चेयरमैन पद से हुई छुट्टी

Wed, 08 Dec 2021 07:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Dec 2021 07:32 PM IST
सार

विपक्ष और अपनों के विरोध के बाद पंजाब सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा। सरकार ने सिख फॉर जस्टिस आतंकी संगठन के सदस्य अवतार पन्नू के भाई बलविंदर सिंह पन्नू को जेनको चेयरमैन पद से हटा दिया है। उनकी जगह पर नई नियुक्ति कर दी गई है।

विज्ञापन
Punjab government removed Balwinder Singh from the post of chairman
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

विपक्ष के विरोध के बाद पंजाब सरकार ने एसएफजे (सिख फॉर जस्टिस) आतंकी संगठन के सदस्य अवतार पन्नू के भाई बलविंदर सिंह पन्नू की जेनको चेयरमैन पद से छुट्टी कर दी। अब धनजीत सिंह विर्क को जेनको का सरकार ने चेयरमैन बनाया है।

विज्ञापन


बलविंदर सिंह पन्नू पंजाब सरकार के वरिष्ठ मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के बेहद करीबी थे, जिसके कारण उनको जेनको का चेयरमैन बनाया गया था। हालांकि उनकी नियुक्ति के बाद विपक्ष के साथ ही कांग्रेस में ही विरोध शुरू हो गया था। 
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक फतेहगंज बाजवा ने भी उनकी नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि सरकार का यह फैसला गलत है। कांग्रेस नेता अश्विनी सेखड़ी ने तो इस मामले की जांच एनआईए से कराने की मांग कर डाली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष ने भी सरकार के इस फैसले पर तीखे प्रहार किए थे, जिसके बाद पंजाब सरकार ने जेनको के चेयरमैन पद से बलविंदर सिंह पन्नू की छुट्टी कर दी है। नियुक्ति के दौरान बलविंदर सिंह पन्नू ने यह कहा था कि उनके अपने भाई से कोई संबंध नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि अवतार पन्नू 1981 में अमेरिका गया था, जिसके बाद वह 2007 में भारत आया था। तब से लेकर आज तक उनकी कोई बात भाई से नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed