फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government prohibits sale of uniform and books in Private schools

बड़ी राहत: सरकार ने निजी स्कूलों में यूनिफॉर्म और किताबों की बिक्री पर लगाई रोक

Sun, 16 Jun 2019 03:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Jun 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
Punjab government prohibits sale of uniform and books in Private schools
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Instagram

पंजाब के निजी स्कूलों के परिसर में किताबें और ड्रेस बेचने पर पंजाब सरकार ने रोक लगा दी है। इसके साथ ही स्कूलों की ड्रेस के रंगों और डिजाइनों में तीन वर्ष तक बदलाव नहीं करने का आदेश दिया है। स्कूलों को अपनी वेबसाइट पर किताबों और ड्रेस के बारे में जानकारी अपलोड करने का आदेश दिया गया है। 

विज्ञापन


आदेश का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों की एनओसी रद्द कर दी जाएगी। शिक्षा सत्र शुरू होने के दो महीने बाद जागी पंजाब सरकार के इस फैसले से अभिभावकों को अभी कुछ राहत मिलेगी। यदि यह आदेश अगले सत्र तक प्रभावी रहा तो अभिभावकों को बड़ी राहत होगी।
विज्ञापन


राज्य में कुछ निजी स्कूलों द्वारा पेरेंट्स के आर्थिक शोषण संबंधी रिपोर्टों पर कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने राज्य में स्थित सीबीएसई, आईसीएसई और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं कि वह मां-बाप को स्कूल द्वारा सुझाई गई दुकान या फर्म से किताबें या वर्दियां खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शिक्षा सत्र के दौरान सिलेबस बदलने के नाम पर बेजा किताब खरीदने पर जोर दिया जाता है। केवल प्रकाशक बदलता है लेकिन कंटेंट में कोई बदलाव नहीं होता।

तीन साल तक नहीं बदलेंगे ड्रेस
स्कूल ड्रेस से संबंधित दिशा-निर्देशों को जारी करते हुए कहा गया है कि स्कूल ड्रेस कम से कम तीन वर्ष के लिए लागू रहेंगी और इस दौरान ड्रेस के रंग और डिजाइन में किसी किस्म की कोई तब्दीली नहीं की जाएगी। ड्रेस के रंग, डिजाइन, टेक्सचर, मैटीरियल संबंधी सारी जानकारी स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाए। 

हिदायतों को लागू करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। जिन स्कूलों की वेबसाइट नहीं है, उन्हें वेबसाइट बनवाकर जानकारी अपलोड करनी होगी। किताबों और ड्रेस के मामले में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसकी निगरानी के लिए अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने का आदेश भी दिया गया है। हिदायतों का पालन ना करने वाले स्कूलों के एनओसी रद्द कर दिए जाएंगे।
-विजय इंद्र सिंगला, शिक्षा मंत्री, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed