फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government Posted Senior IPS Officer DGP Siddharth Chattopadhyay as Chief Director of Punjab Vigilance Bureau

पंजाब: नवजोत सिद्धू की पसंद सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख नियुक्त

Fri, 15 Oct 2021 11:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Oct 2021 11:31 AM IST
सार

सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय राज्य सरकार द्वारा यूपीएससी को भेजे गए डीजीपी पैनल में भी शामिल है। वर्तमान में वह डीजीपी पीएसपीसीएल का चार्ज संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
Punjab Government Posted Senior IPS Officer DGP Siddharth Chattopadhyay as Chief Director of Punjab Vigilance Bureau
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो - फोटो : vigilancebureau.punjab.gov.in

विस्तार

पंजाब सरकार ने गुरुवार देर रात एक आदेश के तहत सीनियर आईपीएस अधिकारी डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो का चीफ डायरेक्टर तैनात किया है। चट्टोपाध्याय विजिलेंस ब्यूरो का यह पद अतिरिक्त कार्यभार के रूप में मौजूदा प्रमुख बीके उप्पल की अवकाश अवधि के दौरान संभालेंगे। यह आदेश बीके उप्पल के अवकाश से वापसी तक प्रभावी रहेंगे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हरियाणा में बर्बर वारदात: कुंडली बॉर्डर पर युवक की हत्या, पिटाई के बाद हाथ काट बैरिकेड से लटकाया
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय राज्य सरकार द्वारा यूपीएससी को भेजे गए डीजीपी पैनल में भी शामिल है। वर्तमान में वह डीजीपी पीएसपीसीएल का चार्ज संभाल रहे हैं। बता दें कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को प्रदेश का डीजीपी नियुक्त कराने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आईपीएस सहोता को राज्य का डीजीपी नियुक्त कर दिया है , जिसे लेकर सिद्धू नाराज भी चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

14 जिलों के एसएसपी बदले

पंजाब सरकार ने 14 जिलों के एसएसपी समेत 36 आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारियों के तुरंत प्रभाव से तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत, जिन जिलों के एसएसपी बदले गए हैं, उनके नाम हैं- आईपीएस हरचरण सिंह भुल्लर (पटियाला), आईपीएस संदीप गर्ग (मानसा), आईपीएस राकेश कौशल (अमृतसर रूरल), आईपीएस वरुण शर्मा (फरीदकोट), आईपीएस हरमनदीप सिंह हंस (फिरोजपुर), आईपीएस कंवरदीप कौर (एसबीएस नगर), आईपीएस अलका मीणा (बरनाला), आईपीएस रवजोत ग्रेवाल (मालेरकोटला), पीपीएस मुखविंदर सिंह भुल्लर (बटाला), पीपीएस सुरिंदरजीत सिंह मंड (मोगा), पीपीएस सरबजीत सिंह (श्री मुक्तसर साहिब), पीपीएस हरविंदर सिंह विर्क (तरनतारन), पीपीएस राजबचन सिंह संधू (लुधियाना रूरल), पीपीएस कुलवंत सिंह हीर (होशियारपुर)। 

बदले गए अन्य आईपीएस अधिकारियों में, एडीजीपी इंटेलिजेंस पंजाब वरिंदर कुमार को डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन पंजाब चंडीगढ़, एडीजीपी पॉलिसी एंड रूल्स जितेंद्र कुमार को एडीजीपी पावरकॉम पटियाला, एडीजीपी आईआरबी शशि प्रभा को एडीजीपी एचआरडी पंजाब लगाते हुए पंजाब पुलिस इलेक्शन सेल के नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन अर्पित शुक्ला को एडीजीपी वेलफेयर पंजाब चंडीगढ़, एडीजीपी एनआरआई पंजाब एएस राय को एडीजीपी इंटेलिजेंस पंजाब, एडीजीपी वेलफेयर वी. नीरजा को एडीजीपी एनआरआई पंजाब, एडीजीपी आपरेशन्स पंजाब राकेश चंद्रा को एडीजीपी पालिसी एंड रूल्स पंजाब चंडीगढ़, आईजी एक्साइज एंड टैक्सेशन मोहनीश चावला को आईजी बार्डर रेंज अमृतसर, आईजी मानवाधिकार पंजाब मुखविंदर सिंह छिना को आईजी पटियाला रेंज पटियाला, नियुक्ति के लिए उपलब्ध शिवे कुमार वर्मा को आईजी लॉ एंड आर्डर पंजाब चंडीगढ़, नियुक्ति के लिए उपलब्ध राकेश अग्रवाल को आईजी काउंटर इंटेलिजेंस एंड ओसीसीयू पंजाब लगाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed