फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government planned to identify every Sick Villager to prevent Villages from Corona 

कोरोना से जंग: पंजाब के गांवों को संक्रमण मुक्त करेगी सरकार, बुखार-खांसी पीड़ित हर ग्रामीण होगा चिह्नित

Fri, 21 May 2021 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 May 2021 01:58 PM IST
सार

इसके साथ ही ग्रामीण लोगों को सरकार द्वारा जारी किए कोविड रोकथाम उपायों और कोविड दिशा-निर्देशों संबंधी जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
Punjab government planned to identify every Sick Villager to prevent Villages from Corona 
कोरोना टेस्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के गांवों को संक्रमण मुक्त करने के लिए सरकार ने एक अभेद्य योजना बनाई है। इसके तहत ऐसे ग्रामीणों को चिह्नित किया जाएगा जो बुखार, खांसी और सांस संबंधी रोगों से पीड़ित हैं। साथ ही प्रत्येक ग्रामीण की टेस्टिंग के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो इस कार्य को पूरा करने के लिए ग्रामीण स्तर पर टीमों का गठन करेगी।

विज्ञापन


हाल ही में किए गए सर्वे में शहरों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण से 58 प्रतिशत अधिक मौतें होने का खुलासा हुआ था। इसके बाद पंजाब सरकार ने भी गांवों में बढ़ती मृत्यु दर को लेकर चिंता जाहिर की थी। इस पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा के क्षेत्र के माहिरों के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार की है। 
विज्ञापन



इसके तहत पहले चरण में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा हर गांव में बुखार, सांस संबंधी गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों का सर्वेक्षण शुरू किया गया है। इसके बाद संदिग्ध मरीजों की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों और वरिष्ठ चिकित्सकीय अधिकारियों को दी जाएगी। प्रत्येक ग्रामीण की टेस्टिंग किए जाने को लेकर ब्लॉक स्तर पर एसडीएम, एसएमओ और बीडीपीओ के साथ तीन सदस्यीय समितियां गठन की गईं हैं। इस समिति द्वारा गांवों में संक्रमण की टेस्टिंग करने के लिए आगे टीमें बनाईं जाएंगी। टीमों में ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कर्मचारी, स्कूल अध्यापक और स्व-इच्छुक गांव के युवाओं को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा सभी जरूरी सामान

सर्वे के लिए सभी आशा वर्करों को पल्स ऑक्सीमीटर मुहैया करवाए जाएंगे। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य तंदुरुस्ती केंद्र और उप-केंद्रों को रैपिड एंटीजन किट, मिशन फतेह किट, पीपीई किट, पल्स ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, सैनिटाइजर, मास्क और अन्य जरूरी उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे।

अफवाहों को रोकेगी विंग
स्वास्थ्य विभाग का मास मीडिया विंग स्वास्थ्य और सेहत केंद्रों में टीकाकरण संबंधी अफवाहों, गलत जानकारी के बारे में जागरूक करेगा। साथ ही टीकाकरण से झिझक को घटाने के लिए ब्लॉक के सभी गांवों का दौरा करेगा।

गांवों को संक्रमण मुक्त करने के लिए यह कार्ययोजना जरूर ‘अभेद्य’ कारगर साबित होगी। ग्रामीणों को भी पंजाब से कोरोना के खात्मे के लिए आशा वर्करों और अन्य मेडिकल स्टाफ का सहयोग करना चाहिए। - बलबीर सिंह सिद्धू, स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed