फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab government no record for women suffering acid attack

एसिड अटैक के पीड़ितों को 8 हजार पेंशन, लेकिन सरकार के पास रिकॉर्ड नहीं

Thu, 01 Jun 2017 09:17 AM IST
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
punjab government no record for women suffering acid attack
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
पंजाब में तेजाब पीड़ित महिलाओं का कोई रिकार्ड सरकार के पास नहीं है। मंगलवार को राज्य कैबिनेट ने तेजाब पीड़ितों  को 8000 रुपये मासिक पेंशन देने का फैसला तो लिया है लेकिन इस फैसले पर कब और किस तरह अमल किया जाएगा, इस बारे में सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन

तेजाब पीड़िताओं का विस्तृत ब्योरा नहीं होने के कारण विभाग की चिंता का विषय यह है कि पेंशन बांटने के लिए पीड़िताओं से कैसे संपर्क किया जाए। 

फिलहाल कैबिनेट के इस फैसले के बारे में नोटिफिकेशन होना बाकी है। राज्य सरकार के इस फैसले के तहत यह भी शर्त जोड़ी गई है कि पेंशन का लाभ केवल उन्हीं तेजाब पीड़िताओं को मिलेगा, जिन्हें 40 फीसदी विकलांगता का शिकार होना पड़ा है। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेजाब हमले की घटनाओं में पुलिस कार्रवाई के साथ ही पीड़िता के इलाज के दौरान सिविल सर्जन द्वारा यह सर्टिफिकेट भी जारी किया जाता है। 
विज्ञापन


इसी में जिक्र होता है कि पीड़ित कितने फीसदी विकलांगता का शिकार हुई है। आमतौर पर तेजाब हमले में पीड़िताओं का चेहरा, आंखें, कान, नाक व मुंह, छाती को नुकसान पहुंचने के मामले सामने आते हैं। अधिकारियों का कहना है कि गर्दन के ऊपर किसी भी हिस्से का समाप्त हो जाना 50 फीसदी से अधिक विकलांगता में आता है। ऐसे में यह साफ है कि ज्यादातर पीड़ितों को सरकार की पेंशन योजना का लाभ मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नौकरी मिलने पर नहीं मिलेगी पेंशन

punjab government no record for women suffering acid attack
एसिड अटैक पीड़ित - फोटो : demo pic
सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेजाब पीड़ित कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरियों में विकलांगता कोटे के तहत आवेदन कर सकते हैं। हालांकि नौकरी मिलने के बाद पीड़ित को मासिक पेंशन नहीं मिलेगी। सरकारी नौकरियों में 40 फीसदी विकलांगता वाले व्यक्ति कोटे के तहत नौकरी के लिए आवदेन कर सकते हैं।

विभाग के पास तेजाब पीड़ितों का कोई रिकार्ड नहीं है। जो पीड़ित पेंशन के लिए विभाग के पास आवेदन करेंगे, उनकी पेंशन लागू कर दी जाएगी और इसके साथ-साथ विभाग तेजाब पीड़ितों का डाटा भी तैयार कर लेगा।
-एसके संधू, सचिव, सामाजिक सुरक्षा व महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब

पंजाब सरकार तेजाब पीड़ितों की हरसंभव देखभाल करेगी। उनके इलाज और गुजर-बसर को लेकर सरकार गंभीर है। इसी लिए तेजाब पीड़ितों को मासिक पेंशन देने का फैसला लिया गया है ताकि वे अपना गुजारा स्वयं कर सकें। इसके अलावा, राज्य सरकार तेजाब पीड़िताओं  के इलाज में भी आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। तेजाब हमले में महिलाओं के चेहरे का सबसे ज्यादा नुकसान देखा गया है। ऐसी महिलाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
-रजिया सुल्ताना,  सामाजिक सुरक्षा व महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed