फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government made transfers in the Rural Development Department

Chandigarh News: पंजाब सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग में किए तबादले

Mon, 06 Oct 2025 07:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Punjab government made transfers in the Rural Development Department
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग ने सोमवार को कई अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में डिप्टी डायरेक्टर, जिला विकास एंड पंचायत ऑफिसर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के पदों में बदलाव किए गए हैं। डिवीजनल डिप्टी डायरेक्टर पठानकोट विनोद गागट का डिप्टी डायरेक्टर मुख्य दफ्तर में तबादला किया गया है। इसी तरह डिप्टी डायरेक्टर अरुण शर्मा को डिवीजनल डिप्टी डायरेक्टर पठानकोट, एडीसी तरनतारन संदीप मलहोत्रा को एडीसी फरीदकोट, डिवीजनल डिप्टी डायरेक्टर संजीव कुमार शर्मा को एडीसी तरनतारन, एडीसी फरीदकोट गुरप्रीत सिंह को एडीसी गुरदासपुर और जीनत खैरा को एडीसी गुरदासपुर से डिप्टी सीईओ गुरदासपुर नियुक्त किया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के विशेष सचिव उमा शंकर गुप्ता की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed