फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government Issued Transfer and Posting Orders of 36 IPS and 14 PPS officers, including SSPs of 14 districts 

पंजाब में तबादले: 50 आईपीएस और पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, 14 जिलों के एसएसपी बदले

Thu, 14 Oct 2021 07:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Oct 2021 07:55 PM IST
सार

एडीजीपी इंटेलिजेंस पंजाब वरिंदर कुमार को डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन पंजाब चंडीगढ़ लगाया गया है।

विज्ञापन
Punjab Government Issued Transfer and Posting Orders of 36 IPS and 14 PPS officers, including SSPs of 14 districts 
पंजाब में तबादले। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाब सरकार ने 14 जिलों के एसएसपी समेत 36 आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारियों के तुरंत प्रभाव से तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत, जिन जिलों के एसएसपी बदले गए हैं, उनके नाम हैं- आईपीएस हरचरण सिंह भुल्लर (पटियाला), आईपीएस संदीप गर्ग (मानसा), आईपीएस राकेश कौशल (अमृतसर रूरल), आईपीएस वरुण शर्मा (फरीदकोट), आईपीएस हरमनदीप सिंह हंस (फिरोजपुर), आईपीएस कंवरदीप कौर (एसबीएस नगर), आईपीएस अलका मीणा (बरनाला), आईपीएस रवजोत ग्रेवाल (मालेरकोटला), पीपीएस मुखविंदर सिंह भुल्लर (बटाला), पीपीएस सुरिंदरजीत सिंह मंड (मोगा), पीपीएस सरबजीत सिंह (श्री मुक्तसर साहिब), पीपीएस हरविंदर सिंह विर्क (तरनतारन), पीपीएस राजबचन सिंह संधू (लुधियाना रूरल), पीपीएस कुलवंत सिंह हीर (होशियारपुर)।

विज्ञापन


बदले गए अन्य आईपीएस अधिकारियों में, एडीजीपी इंटेलिजेंस पंजाब वरिंदर कुमार को डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन पंजाब चंडीगढ़, एडीजीपी पॉलिसी एंड रूल्स जितेंद्र कुमार को एडीजीपी पावरकॉम पटियाला, एडीजीपी आईआरबी शशि प्रभा को एडीजीपी एचआरडी पंजाब लगाते हुए पंजाब पुलिस इलेक्शन सेल के नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन अर्पित शुक्ला को एडीजीपी वेलफेयर पंजाब चंडीगढ़, एडीजीपी एनआरआई पंजाब एएस राय को एडीजीपी इंटेलिजेंस पंजाब, एडीजीपी वेलफेयर वी. नीरजा को एडीजीपी एनआरआई पंजाब, एडीजीपी आपरेशन्स पंजाब राकेश चंद्रा को एडीजीपी पालिसी एंड रूल्स पंजाब चंडीगढ़, आईजी एक्साइज एंड टैक्सेशन मोहनीश चावला को आईजी बार्डर रेंज अमृतसर, आईजी मानवाधिकार पंजाब मुखविंदर सिंह छिना को आईजी पटियाला रेंज पटियाला, नियुक्ति के लिए उपलब्ध शिवे कुमार वर्मा को आईजी लॉ एंड आर्डर पंजाब चंडीगढ़, नियुक्ति के लिए उपलब्ध राकेश अग्रवाल को आईजी काउंटर इंटेलिजेंस एंड ओसीसीयू पंजाब लगाया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब में बड़ा सियासी घटनाक्रम: अमरिंदर सिंह से मिले सीएम चन्नी, हाईकमान से मिलने पहुंचे सिद्धू 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी जालंधर रेंज कौस्तुभ शर्मा को आईजी हेडक्वार्टर पंजाब चंडीगढ़, डीआईजी-कम-ज्वाइंट डायरेक्टर एमआरएस पीपीए फिल्लौर बाबू लाल मीणा को डीआईजी प्रशासन पीएपी जालंधर, डीआईजी पटियाला रेंज गुरप्रीत सिंह तूर को डीआईजी-कम-ज्वाइंट डायरेक्टर एमआरएस पीपीए फिल्लौर लगाते हुए डीआईजी आईआरबी पंजाब पटियाला का अतिरिक्त चार्ज, डीआईजी लॉ एंड आर्डर गुरप्रीत सिंह गिलको डीआईजी कमांडो पंजाब बहादुरगढ़ पटियाला, डीआईजी प्रशासन एसटीएफ संजीव कुमार रामपाल को डीआईजी ट्रेनिंग पीएपी जालंधर लगाते हुए डीआईजी प्रशासन एसटीएफ का अतिरिक्त चार्ज, एसएसपी अमृतसर रूरल गुलनीत सिंह खुराना को कमांडेंट 5वीं आईआरबी अमृतसर लगाते हुए एआईजी सीआई फिरोजपुर का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। 





एसएसपी बटाला अश्विनी कपूर को एआईजी सीआई पठानकोट, नियुक्ति के लिए उपलब्ध नवीन सिंगला को एआईजी एसबी-1 इंटेलिजेंस एसएएस नगर, एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब चरणजीत सिंह को एआईजी क्राइम बीओआई पंजाब चडीगढ़, एसएसपी फिरोजपुर राजपाल सिंह को कमांडेंट 7वीं बटालियन पीएपी जालंधर, एसएसपी एसबीएस नगर हरमनबीर सिंह गिल को एआईजी पीएपी-1 जालंधर, एसएसपी मानसा नरिंदर भार्गव को कमांडेंट तीसरी आईआरबी लुधियाना, एसएसपी बरनाला भागीरथ सिंह मीणा को कमांडेंट पहली आईआरबी पटियाला, एसएसपी होशियारपुर अमनीत कोंडल को एआईजी प्रसोनल-1 सीपीओ पंजाब चंडीगढ़, एसएसपी लुधियाना रूरल गुरदयाल सिंह को कमांडेंट-कम-डिप्टी डायरेक्टर इनडोर एमआरएस पीपीए फिल्लौर लगाया गया है।

पीपीएस अधिकारियों में, कमांडेंट 5वीं आईआरबी अमृतसर लखबीर सिंह को कमांडेंट 9वीं बटालियन पीएपी अमृतसर, एसएसपी फरीदकोट स्वर्णदीप सिंह को एआईजी क्त्रसइम बीओआई पंजाब चंडीगढ़, एसएसपी तरनतारन ओपिंदरजीत सिंह घुम्मन को कमांडेंट 27वीं बटालियन पीएपी जालंधर, कमांडेंट तीसरी आईआरबी लुधियाना जितेंद्र सिंह बेनीपाल को कमांडेंट सातवीं आईआरबी कपूरथला, एआईजी एनआरआई जालंधर हरप्रीत सिंह मंदेर को कमांडेंट पीआरटीसी जहांखेलां, एडीसीपी-2 लुधियाना जसकिरणजीत सिंह तेजा को डीसीपी इनवेस्टीगेशन पीबीआई जालंधर, डीसीपी इनवेस्टीगेशन पीबीआई जालंधर गुरमीत सिंह को कमांडेंट 75वीं बटालियन पीएपी जालंधर और कमांडेंट 75वीं बटालियन पीएपी जालंधर रणबीर सिंह को बदलकर डीसीपी हेडक्वार्टर जालंधर लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed