फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government issue notification regarding Panchayat elections in state

Punjab News: पंजाब में पंचायतें भंग, प्रबंधक संभालेंगे चार्ज, इसी साल के आखिर में होंगे चुनाव

Fri, 11 Aug 2023 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 11 Aug 2023 12:27 PM IST
सार

पंजाब में पंचायतों की कुल संख्या 13268 हैं, जिनमें चुनाव कराया जाना है। पंचायतों को भंग करने का फैसला राज्य सरकार ने पंजाब पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 29-ए के अधीन राज्यपाल की अनुमति से लिया है।

विज्ञापन
Punjab government issue notification regarding Panchayat elections in state
पंजाब पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार ने राज्य में आगामी पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों और जिला परिषद के चुनाव के मद्देनजर सभी पंचायतों को भंग कर दिया है। शुक्रवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की चुनाव शाखा की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही सरकार ने पंचायतों के लिए प्रबंधक नियुक्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी, जो नई चुने जाने वाली पंचायत के कार्यभार ग्रहण करने तक पंचायतों के सभी कार्य और शक्तियों का प्रयोग कर सकेंगे।

विज्ञापन


ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के वित्तीय आयुक्त की ओर से जारी अधिसूचना में विभाग के निदेशक और पंचायत-सह-विशेष सचिव को कनिष्ठ अभियंताओं, सामाजिक शिक्षा व पंचायत अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारी और पंचायत अधिकारियों में से उपलब्ध अधिकारियों को भंग की गई पंचायतों के प्रबंधक नियुक्त करने का अधिकार दिया है। राज्य में पंचायत समितियों और जिला परिषदों के चुनाव 25 नवंबर, 2023 से पहले और ग्राम पंचायतों के चुनाव 31 दिसंबर 2023 से पहले करा लिए जाएंगे।

विज्ञापन

पंजाब में 13268 पंचायतें

पंजाब में पंचायतों की कुल संख्या 13268 हैं, जिनमें चुनाव कराया जाना है। पंचायतों को भंग करने का फैसला राज्य सरकार ने पंजाब पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 29-ए के अधीन राज्यपाल की अनुमति से लिया है। वहीं, प्रबंधक/प्रशासक नियुक्त करने का फैसला, संबंधित पंचायतों के रिकॉर्ड को सहेज व सुरक्षित रखने के लिए किया गया है। नियुक्त किए जा रहे प्रबंधकों को विभाग की ओर से 14 अगस्त तक ग्राम पंचायतों का बंटवारा कर पेन ड्राइव समेत सॉफ्ट कॉपी के माध्यम से प्रोफार्मा भेजने के आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed