{"_id":"5be1ab68bdec22697f680902","slug":"punjab-government-increase-bus-fares","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले जनता पर महंगाई की मार, पंजाब में बढ़ा सरकारी बसों का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले जनता पर महंगाई की मार, पंजाब में बढ़ा सरकारी बसों का किराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 Nov 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली से एक दिन पहले पंजाब सरकार ने आम लोगों को महंगाई का तोहफा दिया है। प्रदेश में सरकारी बसों का सफर महंगा कर दिया गया है। सरकार ने साधारण बसों का किराया 7 पैसे प्रति किलोमीटर और लग्जरी बसों का किराया 10 पैसे प्रति किमी. बढ़ा दिया है। बढ़ाया गया किराया तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पीआरटीसी के एमडी मनजीत सिंह नारंग का कहना है कि इससे सरकार को रोजाना करीब साढ़े सात लाख रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस फैसले के बाद प्रदेश में लागू मौजूदा बस किराया दरें जो कि साधारण बस के लिए 1.10 रुपये प्रति किलोमीटर थी, बढ़कर 1.17 रुपये प्रति किलोमीटर हो गया है जबकि लग्जरी बसों का किराया जो अब तक 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से चार्ज किया जा रहा था, भी बढ़कर 1.40 रुपये प्रति किलोमीटर हो गया है। वोल्वो बसों का किराया अब 2.34 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन