{"_id":"636a29da07a53c0f357d1af4","slug":"punjab-government-gives-green-signal-to-establishment-of-tax-intelligence-wing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान सरकार का बड़ा कदम: टैक्स खुफिया विंग की स्थापना को हरी झंडी, जाली बिलों पर होगी पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान सरकार का बड़ा कदम: टैक्स खुफिया विंग की स्थापना को हरी झंडी, जाली बिलों पर होगी पैनी नजर
Tue, 08 Nov 2022 03:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 08 Nov 2022 03:37 PM IST
सार
टैक्स खुफिया विंग एडिशनल कमिश्नर की अगुवाई में काम करेगा। एक सेंट्रलाइज्ड यूनिट के इलावा दो यूनिट और बनाई जाएंगी। सेंट्रलाइज्ड यूनिट में एक ज्वाइंट कमिश्नर, तीन ईटीओ, छह इंस्पेक्टर और छह विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में अब टैक्स चोरी और फर्जी बिलों पर सरकार की पैनी नजर होगी। भगवंत मान सरकार ने टैक्स चोरी रोकने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को टैक्स खुफिया विंग की स्थापना को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इस विंग की स्थापना से आबकारी एवं कराधान विभाग और मजबूत व सक्षम बनेगा। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि टैक्स खुफिया विंग से टैक्स चोरी रुकने के अलावा पंजाब सरकार की आमदनी में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
टैक्स खुफिया विंग विभाग के अतिरिक्त आयुक्त की अगुवाई में काम करेगा। एक सेंट्रलाइज्ड यूनिट के अलावा दो यूनिट और बनाई जाएंगी। सेंट्रलाइज्ड यूनिट में एक ज्वाइंट कमिश्नर, तीन ईटीओ, छह इंस्पेक्टर और छह विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साइबर, कानूनी, बिजनेस के अलावा और भी विशेषज्ञों को इस विंग में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
यह विंग जाली बिलों पर पैनी नजर रखेगा। मान सरकार को मात्र डेढ़ महीने में डाटा माइनिंग सिस्टम से 107 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। सरकार ने आंकड़ा दिया है कि कांग्रेस सरकार के समय पिछले दो सालों में विभाग को केवल 600 करोड़ की आमदनी हुई थी। गौर हो कि बीते कल ही पंजाब में आबकारी एवं कराधान विभाग और राज्य विजिलेंस ब्यूरो में एफआईआर को लेकर तकरार बढ़ गई थी, जिसके बाद एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के अधिकारी सोमवार को हड़ताल पर चले गए थे लेकिन वित्त मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अधिकारियों ने हड़ताल वापस ले ली।
विज्ञापन
बैठक में कई तरह के समझौतों पर बात बनी, जिसके बाद मंगलवार को विभाग में नया विंग खोलने का एलान किया गया। इस घोषणा को भी इस विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है। विजिलेंस ने जाली बिलों से जुड़े मामले में आबकारी एवं कराधान विभाग के दो अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की थी।