{"_id":"5f9d28b26218f6410c17229d","slug":"punjab-government-gives-big-relief-to-bus-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बस संचालकों को बड़ी राहत, टैक्स में 100 फीसदी छूट, बकाया राशि जमा कराने की तारीख बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बस संचालकों को बड़ी राहत, टैक्स में 100 फीसदी छूट, बकाया राशि जमा कराने की तारीख बढ़ी
Sat, 31 Oct 2020 02:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 31 Oct 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के बस संचालकों को शुक्रवार को एक बड़ी राहत दी है। सभी स्टेज कैरिज, मिनी और स्कूल बसों के लिए मोटर व्हीकल टैक्स पर 100 प्रतिशत टैक्स माफी 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही टैक्स की बकाया राशि, ब्याज और जुर्माने के बिना अदायगी को भी 31 मार्च, 2021 तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस कदम से परिवहन क्षेत्र को 100 करोड़ रुपये का कुल वित्तीय लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना को यह भी निर्देश दिए हैं कि मिनी प्राइवेट बस मालिकों की समस्याएं अगले हफ्ते तक निपटा दी जाएं। मुख्यमंत्री द्वारा इन फैसलों और दिशानिर्देशों का एलान राज्य की विभिन्न प्राइवेट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों के साथ एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान किया गया। इस मौके पर परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना के अलावा वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और परिवहन विभाग के सचिव के शिवा प्रसाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश
पंजाब सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर 31 अक्तूबर को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत अवकाश घोषित कर दिया है। 31 अक्तूबर को पंजाब सरकार के सभी दफ्तरों, बोर्ड-निगमों और सरकारी शैक्षिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी। पंजाब सरकार ने 23 दिसंबर, 2019 के अपने नोटिफिकेशन में महाशिवरात्रि, रामनवमी और जन्माष्टमी पर्व को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत वर्ष 2020 के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था लेकिन महर्षि वाल्मीकि जयंती को इस सूची में शामिल नहीं किया गया था। आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कांफेडरेशन (पंजाब) द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से किए आग्रह के बाद पंजाब सरकार ने 31 अक्तूबर को अवकाश की घोषणा करते हुए इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन