{"_id":"6722a6c23b40864a9e0e2ea6","slug":"punjab-government-earned-rs-2060-crore-from-e-auction-hardeep-singh-mundia-chandigarh-news-c-16-1-pkl1017-552256-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार ने ई-नीलामी से कमाए 2060 करोड़ : हरदीप सिंह मुंडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार ने ई-नीलामी से कमाए 2060 करोड़ : हरदीप सिंह मुंडिया
विज्ञापन
चंडीगढ़। आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग के अधीन कार्यरत विकास प्राधिकरणों ने विभिन्न संपत्तियों की ई-नीलामी से 2060 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। नीलाम की गई संपत्तियों में विकास प्राधिकरणों के अधिकार क्षेत्र में आने वाली ग्रुप हाउसिंग, पेट्रोल पंप, होटल साइटें, एससीओ, बूथ, औद्योगिक और आवासीय प्लॉट शामिल हैं।
आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने बताया कि दो महीने पहले ई-नीलामी के माध्यम से 3000 करोड़ रुपये अर्जित किए गए थे और आज की राशि जोड़कर पिछले दो महीने में ई-नीलामी के माध्यम से कुल 5000 करोड़ रुपये अर्जित किए गए हैं।
18 अक्तूबर को शुरू हुई ई-नीलामी मंगलवार देर शाम समाप्त हुई। नीलाम की गई साइटों का कब्जा नीलामी में तय समय अनुसार बोलीदाताओं को सौंपा जाएगा। नीलाम की गई साइटें मोहाली, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा और संगरूर में हैं। मुंडिया ने बताया कि मोहाली के सेक्टर 83-ए आईटी सिटी में स्थित पेट्रोल पंप की साइट के लिए 31.16 करोड़ रुपये की बोली प्राप्त हुई। सेक्टर-78 की ग्रुप हाउसिंग साइट के लिए 163.87 करोड़ की बोली लगी और सेक्टर 78 की होटल साइट 33.47 करोड़ में नीलाम हुई। इसके अलावा सेक्टर-68 की 4 कमर्शियल साइटें, सेक्टर-101ए के 5 औद्योगिक प्लॉट और मोहाली के विभिन्न सेक्टरों में स्थित 334 आवासीय प्लॉट एससीओ और बूथों के लिए भी बोली प्राप्त हुई। इसी तरह गमाडा ने 1894 करोड़, गलाडा ने 61.75 करोड़, बीडीए ने 16.08 करोड़, पीडीए ने 59.62 करोड़, जेडीए ने 12.25 करोड़, एडीए ने 16.30 करोड़ रुपये अर्जित किए।