फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government Decision to Develop Sports on Public Private Partenership Base

फैसलाः पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर खेल मैदान विकसित करेगी पंजाब सरकार

Mon, 03 Feb 2020 10:55 AM IST
खुशबू गोयल नवनीत छिब्बर, अमर उजाला, मोहाली
नवनीत छिब्बर, अमर उजाला, मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 03 Feb 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Punjab Government Decision to Develop Sports on Public Private Partenership Base
कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब में खेल मैदानों की समस्या को दूर करने के लिए सरकार अब पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर खेल मैदान डेवलप करेगी। खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में यह कदम उठाने की तैयारी की गई है। इसके साथ ही पंजाब सरकार खेलों के लिए अपने बजट में 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रही है।
विज्ञापन


यह कवायद पंजाब को खेलों में उसका सम्मान वापिस लौटाने के लिए की जा रही है। केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया की शुरुआत की, ताकि युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक तालिका को ऊपर लाया जा सके। पिछले साल हुए खेलों इंडिया मुकाबलों में पंजाब 59 पदक हासिल कर 9वें स्थान पर रहा था।
विज्ञापन


पंजाब के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि उनकी कोशिश पंजाब को पहले 5 स्थानों पर लेकर आने की है। पंजाब में खेल मैदानों की कमी महसूस की जा रही है। ‘अमर उजाला’ ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राणा सोढ़ी से इस मामले को लेकर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर खेल मैदान डेवलप करने की योजना बना रही है और इस योजना को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसके तहत खाली पड़ी जगहों को प्राइवेट कंपनियों को दिया जाएगा। जो वहां वर्ल्ड क्लास लेवल के खेल मैदान तैयार करेंगी।

प्राइवेट कंपनियां इससे रेवेन्यू जनरेट करेंगी। रेवेन्यू के लिए इन खेल मैदानों में स्पोर्ट्स शॉपिंग मॉल्स बनाए जाएंगे। इसके साथ ही अन्य खिलाड़ियों से चार्ज लिया जाएगा। जिसमें उन्हें खेलने के लिए सामान देने के साथ ही अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।


राणा सोढी ने बताया कि नेशनल और स्टेट लेवल सहित पंजाब स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से जिन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, उन्हें इन खेल मैदानों में कोच उपलब्ध करवाने सहित अन्य सुविधाएं मुफ्त दी जाएंगी। खेल मंत्री ने बताया कि इन सभी सुवधिाओं को देने के लिए ही पंजाब सरकार आगामी वित्त वर्ष के लिए अपने खेल बजट में भी 35 प्रतिशत का इजाफा करने जा रही है। जिससे खेलों के लिए बजट 150 करोड़ रुपये पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed