फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab GOvernment decided to make 35,000 temporary employees of Group C and D permanent

भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: ग्रुप सी और डी के 35 हजार अस्थायी कर्मचारियों को किया जाएगा स्थायी

Tue, 22 Mar 2022 03:07 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Mar 2022 03:07 PM IST
सार

पंजाब मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही भगवंत मान सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों-निगमों और पुलिस विभाग में नौजवानों को 25 हजार सरकारी नौकरियां देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी थी। मंगलवार को फिर पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला किया।

विज्ञापन
Punjab GOvernment decided to make 35,000 temporary employees of Group C and D permanent
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को ग्रुप सी-डी के 35 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव को संविदा रोजगार प्रथा रोकने के निर्देश भी दिए। मान ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव को सेवाओं के नियमितीकरण के लिए अगली विधानसभा से पहले एक बिल बनाने को कहा है, ताकि विधेयक को विधानसभा से पारित कराकर इसे जल्द लागू किया जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि विडंबना सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की जगह खाली है और उसके सामने बनी टंकी पर नौकरी के लिए बेरोजगार टीचर धरना देते हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार नई नौकरियां भी देगी लेकिन पहले कच्चे कर्मचारी को पक्का करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने इस घोषणा के दौरान कहा कि ‘मैं नहीं चाहता कि शिक्षक सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करें। मैंने उनकी सेवाओं को नियमित करने का वादा किया था। हम सत्ता में आए और मैं अपना वादा पूरा कर रहा हूं। मैं समाज के सभी वर्गों को विश्वास दिलाता हूं कि उनसे किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा। पंजाब में कोई कच्चा घर या कच्चा मुलाजिम नहीं होगा।’

विज्ञापन
 


इससे पहले भी पंजाब मंत्रिमंडल की पहली बैठक में भगवंत मान सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों-निगमों और पुलिस विभाग में नौजवानों को 25 हजार सरकारी नौकरियां देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी थी। इन 25000 सरकारी नौकरियों में से 10,000 पद पंजाब पुलिस में भरे जाएंगे जबकि 15000 नौकरियां बाकी विभागों में दी जाएंगी। प्रवक्ता ने बताया कि इन नौकरियों का विज्ञापन और नोटिफिकेशन की प्रक्रिया एक महीने के अंदर पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed