फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab government clears No plans to take over mgmt of Gian Sagar medical college

ज्ञान सागर को टेक ओवर करने से पंजाब का इनकार, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

Sat, 06 May 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
punjab government clears No plans to take over mgmt of Gian Sagar medical college
ज्ञान सागर कॉलेज
पंजाब सरकार ने शुक्रवार को ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज के मामले में साफ कर दिया कि वह इसको टेक ओवर नहीं कर सकती है। इसके पीछे दलील देते हुए सरकार ने कहा कि कॉलेज पर 200 करोड़ की देनदारी है। कॉलेज के नए ट्रस्टी के बारे में मांगी गई जानकारी न मिलने पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार तक अगर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई तो हाईकोर्ट अपने आदेश जारी करेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को एक सीनियर एडवोकेट ने कहा कि वह कॉलेज के नए ट्रस्टी की ओर से हैं। इस पर हाईकोर्ट ने पूछा कि ट्रस्टी कौन है, इस सवाल का जवाब वह नहीं दे पाए। हाईकोर्ट ने कहा कि पिछली सुनवाई पर यह जानकारी मांगी गई थी, फिर यह क्यों नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


अदालत ने सोमवार तक याचिका पर सुनवाई स्थगित करते हुए जवाब दाखिल करने के आदेश दे दिए। अगर इस मामले में कॉलेज और सरकार से कोई भी ठोस जवाब नहीं दिया गया तो हाईकोर्ट मामले में आदेश जारी कर सकता है। पिछली सुनवाई पर पंजाब सरकार ने बताया था कि जो अब इस कॉलेज के नए ट्रस्टी होने का दावा कर रहे हैं, उनके साथ बैठक में यह पता नहीं चल पाया की कॉलेज के पुराने ट्रस्टी ने कब त्यागपत्र दिया और नए ने कब यह जिम्मेदारी संभाल ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से दी गई इस जानकारी पर हाईकोर्ट ने नए ट्रस्टी को अपनी पूरी जानकारी पेश करने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट ने नए ट्रस्टी से पूछा था की आप कॉलेज का वित्तीय घाटा कैसे पूरा करोगे यह बताओ, आपकी वित्तीय स्थिति क्या है, इससे पहले क्या कभी आपने कोई कॉलेज संभाला है या नहीं और कॉलेज में क्लासेज कब से शुरू होंगी। हाईकोर्ट ने यह जानकारी मांगी थी, लेकिन नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed