{"_id":"6165d49f8ebc3e959e6fc4bf","slug":"punjab-government-announced-compensation-of-fifty-thousand-rupees-to-families-of-common-people-who-died-during-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: कोरोना से मारे गए आम लोगों के परिजनों को सरकार देगी 50 हजार का मुआवजा, सभी जिलों से मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: कोरोना से मारे गए आम लोगों के परिजनों को सरकार देगी 50 हजार का मुआवजा, सभी जिलों से मांगा ब्योरा
Wed, 13 Oct 2021 12:02 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:02 AM IST
सार
बीते वर्ष कोरोना महामारी के दौरान राज्य सरकार की ओर से आम लोगों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा तो प्रदान की गई थी लेकिन इस महामारी से मारे गए लोगों के परिवारों को कोई आर्थिक मदद देने का प्रावधान नहीं किया गया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पंजाब सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस महामारी के दौरान मारे गए आम लोगों के परिजनों को राहत देते हुए पचास हजार रुपये के मुआवजे का एलान किया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र की ओर से जारी निर्देशों पर कार्रवाई शुरू करते हुए सभी जिला उपायुक्तों को पत्र जारी करके उनके जिलों में कोरोना से मारे गए लोगों का ब्योरा मंगा लिया है।
विज्ञापन
राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव की ओर से जिला उपायुक्तों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार राज्य सरकार की ओर से कोरोना के कारण मारे गए लोगों के परिवारों को पचास हजार रुपये एक्स ग्रेशिया ग्रांट देने का फैसला किया गया है जिसके लिए सभी जिलों से कोरोना मृतकों की सूची मांगी गई है। यह राशि केंद्र सरकार के निर्देश पर मृत व्यक्ति के कानूनी वारिस को एचडी आरएफएफ में से दी जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - पंजाब: मोरिंडा में सीएम आवास के बाहर झड़प, पथराव में डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
पत्र में आगे कहा गया है कि जिले वार कोरोना से मारे गए लोगों की रिपोर्ट 15 अक्तूबर 2021 तक सरकार को हर हाल में भेज दी जाए। विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि सभी जिलों से रिपोर्ट आ जाने के बाद सरकार की तरफ से संबंधित राशि जिलों को भेज दी जाएगी ताकि प्रभावित परिवारों में यह राशि बांटी जा सके।
उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष कोरोना महामारी के दौरान राज्य सरकार की ओर से आम लोगों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा तो प्रदान की गई थी लेकिन इस महामारी से मारे गए लोगों के परिवारों को कोई आर्थिक मदद देने का प्रावधान नहीं किया गया था। हालांकि राज्य सरकार ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए मेडिकल स्टाफ, डॉक्टरों, विशेष ड्यूटी पर तैनात किए गए पुलिस और सिबल कर्मचारियों व अधिकारियों को फ्रंट लाइन वारियर का दर्जा देते हुए कोरोना से मौत होने पर पचास लाख रुपये एक्स ग्रेशिया देने का एलान किया था।