फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Football Club awarded with ISL Award

Chandigarh News: पंजाब फुटबॉल क्लब को आईएसएल अवॉर्ड से नवाजा

Tue, 15 Apr 2025 12:14 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Punjab Football Club awarded with ISL Award
चंडीगढ़। पंजाब एफसी को 2024–25 सीजन के लिए इंडियन सुपर लीग का सर्वश्रेष्ठ एलीट यूथ प्रोग्राम अवॉर्ड दिया गया है। यह सम्मान क्लब के युवा विकास में बेहतरीन योगदान और अकादमी खिलाड़ियों को सीनियर टीम में सफलतापूर्वक शामिल करने के लिए दिया गया है। यह अवॉर्ड पंजाब एफसी के युवा प्रतिभाओं को संवारने और भारतीय फुटबॉल को जड़ों से मजबूत करने के मिशन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन

इस सीजन में क्लब ने लीग की सबसे युवा टीम मैदान में उतारी। कुल नौ अकादमी के खिलाड़ियों ने सीनियर टीम में भाग लिया, जिनमें से छह ने अपना डेब्यू किया। क्लब ने किशोर और विकासशील खिलाड़ियों को सबसे अधिक समय खेलने का मौका दिया।
विज्ञापन

प्रमवीर सिंह आईएसएल इतिहास के सबसे युवा स्टार्टर बने






हेड कोच पानागियोटिस डिल्मपेरिस ने युवाओं में भरोसा जताया, जो अभिषेक सिंह, मुहीत शब्बीर, प्रमवीर सिंह, रिकी शाबोंग, मंगलेन्थांग किपगेन और मुहम्मद सुहैल एफ जैसे खिलाड़ियों के लगातार शानदार प्रदर्शन में झलका। इस सीजन में क्लब ने कई अहम व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल कीं। प्रमवीर सिंह आईएसएल इतिहास के सबसे युवा स्टार्टर बने, सिंगमायुम शामी सबसे युवा गोल स्कोरर बने, विशाल यादव तीसरे सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने और मुहम्मद सुहैल तीसरे सबसे युवा असिस्ट देने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed