{"_id":"c5524a2f7d7f73e6293194aa66afef8f","slug":"punjab-firozpur-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट, छीनाझपटी गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट, छीनाझपटी गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार
अमर उजाला अबोहर/फिरोजपुर
Updated Sun, 07 Dec 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में पिछले काफी समय से आतंक का पर्याय बने लूटपाट और छीनाझपटी गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने बड़ी तादात में चोरी के सामान सहित काबू किया है।
आरोपियों से 80 मोबाइल, एक मोटरसाइकिल, दो तेजधार हथियार, 250 ग्राम जेवरात, कुछ नगदी और चोरी में प्रयोग किए जाने वाले औजार बरामद हुए हैं। पुलिस ने सबके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
एसपी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में जिला पुलिस प्रमुख स्वपन शर्मा व एसपी हरजीत सिंह ने बताया कि नगर थाना प्रभारी बलकार सिंह, एएसआई जालंधर सिंह पुलिस पार्टी के साथ सीड फार्म क्षेत्र में गश्त से लौट रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि नई अनाज मंडी के पीछे एक सुनसान जगह पर कुछ असामाजिक तत्व किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके वहां से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
इनकी पहचान विजय कुमार, नरेश कुमार, सुनील कुमार उर्फ जग्गू, गग्गी उर्फ मलकीत और कालू के रूप में हुई है। शर्मा ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों से कुछ घातक हथियार व दर्जनों मोबाइल बरामद हुए हैं। यह गिरोह अबोहर के अलावा गिदड़बाहा, बठिंडा और श्रीगंगानगर तक के क्षेत्र में लूटपाट करता था।
विज्ञापन
इसी प्रकार से थाना नंबर दो के प्रभारी कुलदीप शर्मा ने दो चोरों को काबू किया है जबकि उनका तीसरा साथी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए चोरों की पहचान राजस्थान के थाना रावला निवासी बबलू पुत्र माडूराम तथा कोटकपूरा निवासी नीटा पुत्र वेदाराम के रूप में हुई है। फरार आरोपी रावला निवासी राजू सांसी बताया गया है। दोनों आरोपियों से चोरी के 250 ग्राम जेवरात, कुछ नगदी, सिक्के व अलमारियां आदि तोड़ने वाले औजार बरामद हुआ है। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि यह सामान उन्हाेंने गली नंबर छह, न्यू सूरज नगरी स्थित एक घर से चोरी किया था। सभी आरोपियों से पूछताछ में पुलिस शहर में हुई अन्य घटनाओं का भी खुलासा करवा सकती है।