फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, firozpur, accident

दो सड़क दुर्घटनाओं में चाचा-भतीजा सहित तीन की मौत

Sat, 06 Dec 2014 11:04 PM IST
अमर उजाला (अबोहर/फिरोजपुर)
अमर उजाला (अबोहर/फिरोजपुर) Updated Sat, 06 Dec 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
punjab, firozpur, accident
उपमंडल में शनिवार शाम एक साथ हुए दो सड़क हादसों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। दो मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजे थे।
विज्ञापन


सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

गांव झूमियांवाली निवासी विनोद कुमार पुत्र भागा राम अपने चाचा पृथ्वी पुत्र नत्थूराम एवं एक अन्य जगदीश पुत्र रंजीत कुमार निवासी बुर्जमुहार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मलोट से एक शादी समारोह में शामिल होकर अबोहर लौट रहे थे कि जैसे ही तीनों गांव बल्लूआना के निकट पहुंचे कि इनके पीछे ही आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

इसमें विनोद व उसके चाचा पृथ्वीराम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जगदीश कुमार, कार चालक श्रीगंगानगर निवासी ऋषि बतरा व उनकी पत्नी कुसुम बत्तरा घायल हो गए। दोनों पति-पत्नी बठिंडा से श्रीगंगानगर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


दूसरी घटना में सीतो गुन्नों चौक पर एक कार की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। डाबवाली के नजदीक गांव कुम्हारावाली निवासी जीत कुमार हलवाई अपने साथ दो कारीगर महिलाआें तरसेम कौर व प्रीत कौर को साथ लेकर अबोहर के हनुमानगढ़ रोड़ स्थित गांव अमरपुरा के राजश्री पैलेस में शादी समारोह में भोजन बनाने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांय के समय तीनों ही एक मोटरसाइकिल पर अपने गांव लौट रहे थे कि सीतो गुन्नों में तेजगति से आ रही एक कार ने इन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार प्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। हलवाई जीत कुमार व तरसेम कौर बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलाें को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed