फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Fire breaks out in Food factory In Pathankot

12 घंटे से फूड फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं

Wed, 16 Oct 2019 06:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Oct 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
Punjab: Fire breaks out in Food factory In Pathankot
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

पठानकोट के मलिकपुर चौक से सीमावर्ती एरिया बमियाल को जाने वाली सड़क पर बीबी फूड फैक्ट्री में सुबह साढ़े 6 बजे भयंकर आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के मालिक ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व थाना सदर को दी।

विज्ञापन


इसके बाद 20-25 मिनट के अंतराल में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया गया। लेकिन आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी अकेले आग पर काबू नहीं पा सके। 
विज्ञापन


फौरन जिला प्रशासन ने मामले की सूचना आर्मी, ग्रिफ, एयरफोर्स व रणजीत सागर डैम की फायर बिग्रेड को दी। उक्त विभागों की फायर ब्रिगेड भी घटना स्थल पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गए। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मेयर अनिल वासुदेवा, डीसी रामवीर, एसडीएम अर्शदीप सिंह, सहायक कमिश्नर जनरल पृथी सिंह, नायब तहसीलदार महिंद्र पाल समेत अन्य अफसर भी मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने फैक्ट्री में लगी आग का जायजा लिया। वहीं, आग बुझाने के लिए पानी की कमी को देखते हुए आसपास के हैंडपंपों का भी सहारा लिया। ताकि आग पर काबू पाया जा सके। बता दें, बीबी फूड फैक्ट्री में रस्क, बिस्कुट व भुजिया तैयार किया जाता था।

वहीं फैक्ट्री में बने गोदाम में बच्चों के खाने वाला सामान गोलियां, ट्राफियां व अन्य सामान भी भारी मात्रा में मौजूद था, जिसे आग की चपेट में आने से मजदूरों द्वारा कड़ी मशक्कत करके बचा लिया गया।

इस हादसे में गनीमत यह रही है कि आग लगने के वक्त कोई भी कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर नहीं था, जिससे बड़ा हादसा बच गया। फिलहाल विभिन्न विभागों की कर्मचारी आग बुझाने के लिए प्रयासरत थे। फैक्ट्री मालिक के मुताबिक उनका लगभग 1 करोड़ का नुकसान हो गया है।

बीबी फूड फैक्ट्री के मालिक विपिन कुमार ने बताया कि फैक्ट्री में रस, बिस्कुट एवं भुजिया तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के अंदर ही उनका घर है और कार्य करने वाले 60 मजदूरों के लिए अंदर ही क्वार्टर बनाए गए हैं। सुबह 6:30 बजे जैसे ही घर के बाहर निकलकर सामने फैक्ट्री की तरफ आए तो देखा कि आग लगी हुई है। उन्होंने तत्काल अपने क्वार्टरों में सो रहे मजदूरों को उठाया और फायर ब्रिगेड व थाना सदर को सूचित किया। 

उनका सामान पंजाब, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर में सप्लाई होता है। दीपावली व अन्य त्योहारों को लेकर भारी मात्रा में मजदूरों की ओर से सामान तैयार किया जा रहा था। फैक्ट्री के साथ ही उनका गोदाम है, जहां भारी मात्रा में सामान पड़ा था। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में आग कैसे लगी है, फिलहाल इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री में पड़े वेल्डिंग सेट, केमिकल व अन्य सामान के कारण आग ने भयंकर रूप धारण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed