फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Finance Department Heritage Furniture Thievery by Scoundrals

पंजाब वित्त विभाग की बेसमेंट से चोरी हुआ हेरिटेज फर्नीचर, बेचने को OLX पर डाली गईं

Sat, 01 Sep 2018 04:04 PM IST
अविनाश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
अविनाश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Sep 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
Punjab Finance Department Heritage Furniture Thievery by Scoundrals
हेरीटेज फर्नीचर
चंडीगढ़ सेक्टर-33 स्थित वित्त विभाग, पंजाब की बेसमेंट में रखा हेरिटेज फर्नीचर लंबे समय से चोरी होता रहा, फिर से चोरी हुआ है और ओएलएक्स पर बचने के लिए डाला गया है। बेशकीमती फर्नीचर का केयर टेकर ही कुछ-कुछ दिन बाद वहां से कुर्सियां-टेबल व अन्य सामान को चोरी-छुपे निकालकर बेचता रहा। लेकिन पता उस समय लगा जब आरोपी ने हेरिटेज फर्नीचर बेचने के लिए उसकी तस्वीरें ओएलएक्स पर अपलोड कर दीं। इस दौरान ऑनलाइन बिक रहे हेरिटेज फर्नीचर को पीजीआई प्रबंधन ने देखा। उनकी शिकायत पर क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी मामले की जांच में जुटे। शिकायत की पुष्टि होने पर पुलिस ने हेरिटेज फर्नीचर ऑनलाइन बेच रहे एक व्यक्ति को काबू किया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान वित्त विभाग, पंजाब ऑफिस के एक पूर्व केयर टेकर हरभजन सिंह के रूप में बताई गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर सेक्टर-33 स्थित पंजाब वित्त विभाग ऑफिस की बेसमेंट पहुंची और उस जगह को आइडेंटीफाई किया गया, जहां से आरोपी बेशकीमती हेरिटेज फर्नीचर को चोरी कर बेचता रहा। साथ ही बीते दिनों उसे ऑनलाइन बेचने की फिराक में भी था। वित्त विभाग पंजाब के कई कर्मचारी व अधिकारियों को सेक्टर-34 थाने भी लाया गया, जहां मौजूदा केयर टेकर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हरभजन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बेशकीमती धरोहर बेचने में आरोपी के साथ उसका एक अन्य दोस्त भी शामिल रहा है। दूसरे आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिसकर्मियों ने आरोपी के आवास सहित अन्य जगहों पर छापेमारी की। सूत्रों की मानें तो आरोपी हरभजन ने पुलिस को पहले दिन चोरी किए टेबल से लेकर पूरी जानकारी दी कि कब और कैसे उसने साथी की मदद से बेशकीमती फर्नीचर को कौड़ियों के भाव बेचा और अभी तक यह सिलसिला चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त विभाग को नहीं थी हेरिटेज फर्नीचर चोरी की भनक
आरोपी केयर टेकर हरभजन सिंह फर्नीचर चोरी करता रहा लेकिन इस बाबत वित्त विभाग पंजाब के किसी उच्चाधिकारी को कोई भनक नहीं लगी। रोजाना की तरह कर्मचारी-अधिकारी ऑफिस में अपने रूटीन कार्य कर घर जाते रहे और पीछे से आरोपी देश की धरोहर को कौड़ियों के भाव बेचता रहा।


सेक्टर-17 से ऑफिस शिफ्ट होने पर बेसमेंट में रखा गया था पुराना फर्नीचर
वित्त विभाग, पंजाब का ऑफिस सेक्टर-17 से सेक्टर-33 में शिफ्ट हुआ है। शिफ्टिंग के बाद सभी पुराने टेबल और अन्य सामान को मंजिल की बेसमेंट में रख दिया गया था। इस दौरान किसी बिल्डर दीपक की सिफारिश पर आरोपी हरभजन सिंह को बतौर केयर टेकर रख-रखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन वह कुछ दिन बाद ही अपने साथियों की मदद से बेशकीमती धरोहर को बेचने लगा। यूटी पुलिस की नजरें अब उन लोगों की तलाश में जुटी हैं, जिन्हें आरोपी हेरिटेज फर्नीचर को बेच चुका है। सूत्रों की मानें तो आरोपी ने हेरिटेज फर्नीचर को कौड़ियों के भाव बेचा। पुलिस पूछताछ में उसने कई लोगों के नाम भी उगले हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed