फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab FC to face Kolkata Customs in IFA Shield today.

Chandigarh News: आईएफए शील्ड में आज कोलकाता कस्टम्स से भिड़ेगा पंजाब एफसी

Sun, 27 Sep 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Punjab FC to face Kolkata Customs in IFA Shield today.
चंडीगढ़। आईएफए शील्ड 2026-27 में पंजाब एफसी रविवार को बारासात स्टेडियम में कोलकाता कस्टम्स क्लब के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। ग्रुप-2 का यह मुकाबला दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा। यह पंजाब एफसी के नवनियुक्त मुख्य कोच पावलोस डर्मिट्जाकिस का क्लब के साथ पहला आधिकारिक मैच भी होगा। ग्रीस के इस कोच ने टूर्नामेंट के लिए 24 सदस्यीय नई टीम तैयार की है, जिसमें युवा खिलाड़ियों, स्थापित घरेलू प्रतिभाओं और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण है।
विज्ञापन

विदेशी खिलाड़ियों में यूरोप में खेलने का अनुभव रखने वाले डिफेंडर पैट्रिक जेरार्ड बहानाक के साथ नए खिलाड़ी डिएगो रापोसो, अल्फ्रेड प्लानास मोया और राफाएल मेसी बूली शामिल हैं। इनसे टीम को मजबूती, गति और गोल करने की क्षमता मिलने की उम्मीद है। गोलकीपर अर्शदीप सिंह रक्षापंक्ति में रहेंगे, जबकि मुहम्मद उवैस, बिशु शर्मा और सुरेश मीतेई डिफेंस को मजबूती देंगे। मिडफील्ड में निखिल प्रभु और खाइमिनथांग ल्हुंगडिम अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

अकादमी के खिलाड़ियों को मिला मौका
राउंडग्लास फुटबॉल अकादमी से उभरने वाले मंगलेन्थांग किपगेन, मोहम्मद सुहैल, अर्शवीर सिंह और आयुष देशवाल को पहली टीम में शामिल किया गया है। इससे युवा खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से पेशेवर फुटबॉल तक अपनी प्रगति दिखाने का मंच मिला है। रविवार के मुकाबले में तीन अंक हासिल करना पंजाब एफसी के लिए महत्वपूर्ण होगा। इसके बाद 30 सितंबर को ग्रुप चरण में ईस्ट बंगाल एफसी से उसका सामना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed