फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Exit Poll Results 2024 Exit Polls Of 13 Seats Of Punjab First On Amar Ujala Also Know Result Of 2019

Punjab Exit Poll 2024: पंजाब की 13 सीटों के एग्जिट पोल सबसे पहले अमर उजाला पर देखें, 2019 का परिणाम भी जानें

Fri, 31 May 2024 02:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 31 May 2024 02:21 PM IST
सार

Punjab Lok Sabha Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान के साथ ही चुनावी शोर-गुल थम जाएगा। अंतिम चरण का मतदान एक जून को होगा। मतदान खत्म होते ही सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी रहेंगी। ऐसे में सबसे पहले आप अमर उजाला में एग्जिट पोल के नतीजे देख सकते हैं।

विज्ञापन
Punjab Exit Poll Results 2024 Exit Polls Of 13 Seats Of Punjab First On Amar Ujala Also Know Result Of 2019
लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

Punjab Lok Sabha Exit Poll 2024: पंजाब में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 13 लोकसभा सीटों पर एक जून को मतदान होगा। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव का चुनावी शोर थम जाएगा। मतदान खत्म होने के बाद एक जून की शाम को ही सभी सीटों के एग्जिट पोल सामने आ जाएंगे। पंजाब की सभी 13 सीटों पर भी एक जून की शाम को एग्जिट पोल सामने आएंगे। ऐसे में एक जून को आप सबसे पहले अमर उजाला App और amarujala.com पर एग्जिट पोल के नतीजे देख सकते हैं। 
विज्ञापन

2019 में काफी सटीक रहे थे एग्जिट पोल 
2019 में पंजाब के लिए हुए एग्जिट पोल काफी सटीक साबित हुए थे। पूरे देश में प्रचंड मोदी लहर के बाद भी कांग्रेस ने पंजाब में 13 में से 8 सीटें जीती थीं। 

एग्जिट पोल के अनुसार, 2014 के लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर चार सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलेगी। हालांकि आप ने एक सीट जीतने में कामयाबी हासिल की थी। 2014 में बीजेपी-अकाली दल गठबंधन ने छह सीटें जीती थीं।  एग्जिट पोल में उन्हें तीन सीटों का अंदाजा जताया गया था। भाजपा-अकाली दल गठबंधन को 2019 चुनाव में चार सीटें मिली थीं।  

13 सीटों वाले पंजाब में 2019 में कांग्रेस, अकाली दल और आप के बीच ही मुकाबला था। भाजपा सहयोगी की भूमिका में थी। भाजपा की तरफ से सनी देओल गुरदासपुर से सांसद बने थे वहीं होशियारपुर से सोमप्रकाश ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्या है एग्जिट पोल 
दरअसल एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 

एक जून को अमर उजाला App और amarujala.com पर देखें सभी एग्जिट पोल
एक जून को Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे। 

सभी एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में कहां किसकी सरकार बन सकती है, ये भी हम आपको बताएंगे। चुनाव के दौरान आने वाले ओपिनियन पोल से चुनाव बाद के एग्जिट पोल कितने बदले। किन राज्यों में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं। कहां मौजूदा सरकार पर लोग फिर से भरोसा जता सकते हैं। कहां सत्ता परिवर्तन हो सकता है? ये सब आपको Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed