फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Engineering College designed rocket International Rocket Engineering Competition 2026

PEC के छात्रों का कमाल: न्यू चंडीगढ़ के मैदान में छोड़ा रॉकेट, अब अमेरिका में भरेगा तीन किलोमीटर की उड़ान

Thu, 11 Dec 2025 09:13 AM IST
निवेदिता वर्मा मोनिका नागर, संवाद, चंडीगढ़
मोनिका नागर, संवाद, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 09:13 AM IST
सार

राॅकेट बनाने वाली टीम के प्रमुख डॉ. राकेश कुमार के अनुसार डिजाइन पूरी तरह तैयार है और हमारी टीम प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार है। हमें भरोसा है कि यह रॉकेट इंटरनेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन करेगा।

विज्ञापन
Punjab Engineering College designed rocket International Rocket Engineering Competition 2026
पेक की टीम ने बनाया रॉकेट - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) चंडीगढ़ के छात्रों ने एक और बड़ा कमाल कर दिखाया है। कॉलेज के 15 विद्यार्थियों की टीम ने ऐसा रॉकेट तैयार किया है जो अमेरिका में होने वाले इंटरनेशनल रॉकेट इंजीनियरिंग कंपटीशन 2026 में तीन किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ेगा। 
विज्ञापन


टीम ने इस रॉकेट का प्रारंभिक परीक्षण न्यू चंडीगढ़ में किया, जहां यह 500 मीटर की ऊंचाई तक गया। इसी प्रदर्शन के आधार पर पेक को इस प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता में प्रवेश मिला है।
विज्ञापन


एरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के 15 छात्र इस रॉकेट को कार्बन फाइबर से तैयार कर रहे हैं जिसकी मैन्युफैक्चरिंग में करीब तीन महीने का समय लगेगा। टीम 15 दिसंबर को प्रतियोगिता के लिए प्रीलिमिनरी डिजाइन रिपोर्ट (पीडीआर) जमा करेगी जिसमें रॉकेट की तकनीकी खूबियों, क्षमता और परफॉर्मेंस का पूरा विवरण शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम लागत में तैयार किया हाई-परफॉर्मेंस मॉडल

छात्रों ने ट्रायल के लिए कम लागत वाला रॉकेट तैयार किया था। इसकी डिजाइन, परीक्षण और सिमुलेशन में एडवांस तकनीकों का उपयोग किया गया। टीम के मुताबिक आकार छोटा होने के बावजूद इसे प्रोफेशनल रॉकेट मॉडल की तरह बनाया गया है। इसमें सॉलिड रॉकेट मोटर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी परफॉर्मेंस बाजार में उपलब्ध मोटर्स की तुलना में लगभग 95% तक सटीक मानी जा रही है।

चार साल की मेहनत के बाद मिली इंटरनेशनल एंट्री

पेक को इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका चार साल की लगातार मेहनत के बाद मिला है। पूरी दुनिया की टीमें इस चैलेंजिंग कंपटीशन में हिस्सा लेती हैं। पहला राउंड पास करने के बाद पेक का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। दूसरा राउंड, जिसकी आखिरी तारीख पहले 5 दिसंबर थी, अब बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी गई है। टीम के प्रमुख डॉ. राकेश कुमार के अनुसार डिजाइन पूरी तरह तैयार है और हमारी टीम प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार है। हमें भरोसा है कि यह रॉकेट इंटरनेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed