फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Ekta Party its first office opened in Bathinda

पंजाब एकता पार्टी ने बठिंडा में खोला पहला कार्यालय, खैरा बोले- यहीं से लड़ूंगा लोकसभा चुनाव

Mon, 14 Jan 2019 02:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 14 Jan 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Punjab Ekta Party its first office opened in Bathinda
Sukhpal Singh Khaira - फोटो : फाइल फोटो

सुखपाल सिंह खैरा ने रविवार को कहा कि पार्टी वर्करों और वोटरों के निर्णय पर ही वो बठिंडा से लोक सभा चुनाव लडेंगे। भुल्लथ से आम आदमी पार्टी की टिकट पर विधायक बने खैरा ने आप की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद अपनी बनाई नई पंजाब एकता पार्टी का पहला कार्यालय बठिंडा में खोला है। इस दौरान उन्होंने बठिंडा से आप की टिकट पर विस चुनाव लड़ चुके दीपक बंसल को अध्यक्ष बनाने का एलान किया।

विज्ञापन


इस मौके पर खैरा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम ख्याली पार्टियों के साथ मिलकर महागठजोड़ बनाएंगे और आने वाले लोक सभा चुनाव में अकाली दल व कांग्रेस को कड़ी टक्कर देगें। इसके अलावा खैरा ने आरोप लगाया कि बादल व कैप्टन एक ही सिक्के के दो पहलू है। दोनों ने आपस में मिलकर पंजाब को लूटा है। परिवारवाद से पंजाब को आजाद करवाने के लिए ही उन्होंने खुद अपनी पंजाब एकता पार्टी बनाई है। इस दौरान उन्होंने हमख्याली पार्टियों के नेताओं से बैठक की। 
विज्ञापन


अकाली दल टकसाली के नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का जिक्र करते हुए खैरा ने कहा कि जल्द ही अकाली दल टकसाली भी उनके साथ आ जाएगा। खैरा ने दावा किया कि आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी का एक ओर विधायक आप की सदस्यता से इस्तीफा देने जा रहा है। बीस जनवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से बरनाला में की जा रही रैली पर खैरा ने कहा कि केजरीवाल फिर से पंजाब वासियों को बेवकूफ बनाने के लिए आ रहे हैं। लेकिन इस बार पंजाब वासी केजरीवाल के झांसे में नहीं आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मजीठिया से माफी मांगने संबंधी केजरीवाल और भगवंत मान बीस जनवरी को रैली के दौरान पूरे पंजाब को बताए कि उन्होंने मजीठिया से माफी क्यों मांगी। बादल परिवार पर आरोप लगाते हुए खैरा ने कहा कि बादल सरकार ने अपने समय में बेअदबी कांड की जांच इसलिए नहीं करवाई क्योंकि बेअदबी करवाने वाला बादल परिवार ही था।


इसके अलावा कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए खैरा ने कहा कि बरगाडी बेअदबी कांड को लेकर पुलिस की तरफ से थर्ड डिग्री टॉर्चर किए गए व्यक्तियों को सरकार ने पांच और पंद्रह लाख रुपये सहायता राशि देने का एलान किया था। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवारों को सरकार से कुछ नहीं मिला। खैरा ने कहा कि कांग्रेस ने झूठे वायदों के साथ सत्ता हासिल की है। कांग्रेस को इसका जवाब पंजाब वासी आने वाले लोकसभा चुनाव में देगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed