{"_id":"63e9d2557f6f495e6a042f80","slug":"punjab-education-department-put-stop-to-child-care-leave-granted-to-women-employees-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: शिक्षा विभाग में चाइल्ड केयर लीव पर अगले आदेश तक रोक, वार्षिक परीक्षाएं और स्टाफ की कमी का दिया हवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: शिक्षा विभाग में चाइल्ड केयर लीव पर अगले आदेश तक रोक, वार्षिक परीक्षाएं और स्टाफ की कमी का दिया हवाला
Mon, 13 Feb 2023 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:32 AM IST
सार
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले आदेश तक यह रोक जारी रहेगी। पंजाब सरकार की ओर से इस लीव पर पक्के तौर पर रोक नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
पंजाब
- फोटो : @BhagwantMann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब शिक्षा विभाग ने महिला कर्मचारियों को अपने बच्चों की देखभाल के लिए मिलने वाली चाइल्ड केयर लीव पर रोक लगा दी है। इसके लिए विभाग ने स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं और स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए आदेश जारी किए हैं लेकिन यह आदेश कब तक लागू रहेंगे, इस बारे में स्पष्ट नहीं किया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले आदेश तक यह रोक जारी रहेगी। पंजाब सरकार की ओर से इस लीव पर पक्के तौर पर रोक नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
बोर्ड के चेयरमैन के हवाले से जारी आदेश में कहा गया है कि वार्षिक परीक्षाओं के दौरान कामकाज बढ़ने और दफ्तर में स्टाफ की कमी के कारण किसी भी महिला कर्मचारी को चाइल्ड केयर लीव नहीं दी जाएगी। सभी शाखा प्रमुखों, जिला प्रबंधकों और प्रिंसिपलों को हिदायत की जाती है कि अपने अधीन काम कर रही महिला कर्मचारियों की चाइल्ड केयर लीव की सिफारिश करते हुए मंजूरी के लिए अमला शाखा को न भेजी जाए और यह आदेश अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों को भी बता दिए जाएं।
विज्ञापन
चाइल्ड केयर लीव के लिए यह है प्रावधान
पंजाब सरकार ने इस संबंध में 22 दिसंबर, 2011 में आदेश जारी कर इस छुट्टी का उन महिला कर्मचारियों के लिए प्रावधान किया था, जिनके बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं। इसके लिए तय शर्तों के अनुसार, प्रत्येक महिला कर्मचारी अपने पूरे सेवाकाल के दौरान अधिकतम 365 दिन की छुट्टी चाइल्ड केयर लीव के तौर पर ले सकती हैं। लेकिन किसी एक वर्ष के दौरान यह छुट्टी तीन बार से अधिक नहीं मिल सकेगी। चाइल्ड केयर लीव के दौरान महिला कर्मचारी को पूरा वेतन मिलेगा।
विज्ञापन