फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Deputy CM, teachers will picket 16 outside the house of ten ministers

पंजाब के डिप्टी सीएम, दस मंत्रियों के घर के बाहर 16 को धरना देंगे शिक्षक

Sun, 14 Nov 2021 08:45 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Punjab Deputy CM, teachers will picket 16 outside the house of ten ministers
चंडीगढ़। सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग को लेकर शिक्षक पंजाब सरकार के 10 मंत्रियों के घरों के बाहर 16 नवंबर को धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारी डिप्टी सीएम से लेकर मंत्रियों के घर के बाहर नारेबाजी करेंगे। विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेज के शिक्षकों ने चेतावनी दी कि पंजाब सरकार जब तक उन्हें सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दे देती तब तक वह चरणवार तरीके से प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

पीयू समेत पंजाब के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ आज तक नहीं मिल पाया। दो माह से शिक्षक चरणवार तरीके से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षकों को केवल आश्वासन मिला लेकिन काम नहीं हुआ। पंजाब के शिक्षक संगठन पीफुक्टो के महासचिव डॉ. जगवंत सिंह का कहना है कि शिक्षा मंत्रालय ने प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेज दिया लेकिन वित्त मंत्री ने इसे मंजूरी अभी तक नहीं दी, इसलिए वित्त मंत्री समेत कई मंत्रियों के घरों के बाहर पंजाब में धरना देंगे। पूरी रणनीति बन चुकी है। शिक्षक अब अपनी मांगों को मनवाकर ही दम लेंगे। संघर्ष पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed