{"_id":"585957054f1c1b774fe39f4f","slug":"punjab-depty-cm-sukhbir-singh-badal-announced-reward-for-world-cup-hockey-winner-team-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए ईनाम का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए ईनाम का ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पंजाब सरकार ने ईनाम का ऐलान किया है। साथ ही जीत की बधाई भी दी। उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने जूनियर विश्व कप हाकी टूर्नामेंट जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल पंजाब के 10 खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये देकर सम्मानित करने का एलान किया है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने विश्व की सर्वोत्तम टीमों को हराकर पंजाब का सम्मान बढ़ाया है। इन खिलाड़ियों ने सीनियर खिलाड़ियों की ही तरह देश का नाम रोशन किया है। सुखबीर बादल जोकि राज्य के खेल मत्री भी हैं, ने खेल विभाग को भी इस मौके पर बधाई दी और इसके साथ ही उन लोगों को भी बधाई का पात्र बताया, जिन्होंने भारत को जूनियर विश्व कप खिताब तक ले जाने के लिए शानदार ढांचा तैयार किया।
16 सदस्यीय भारतीय टीम में कप्तान सहित 10 खिलाड़ी पंजाब के हैं। इनके नाम हैं हरजीत सिंह (कप्तान), हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, कृष्ण पाठक, गुरिंदर सिंह, विक्त्रस्मजीत सिंह, मनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, परविंदर सिंह और गुरजंट सिंह।