{"_id":"5f7e0c248ebc3e9b776694eb","slug":"punjab-coronavirus-cases-schools-will-not-be-opened-in-punjab-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना से 33 की जान गई, 852 पॉजिटिव मिले, प्रदेश में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना से 33 की जान गई, 852 पॉजिटिव मिले, प्रदेश में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल
Thu, 08 Oct 2020 12:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने स्पष्ट किया है कि पंजाब सरकार की तरफ से स्कूल खोलने संबंधी अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल खोलने संबंधित गृह विभाग से प्राप्त पत्र के जवाब में शिक्षा विभाग ने अपने सुझाव दिए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्कूलों को खोलने पर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री की तरफ से विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सभी एहतियात की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन
सिंगला ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से पंजाब के गृह मामले और न्याय विभाग द्वारा 15 अक्तूबर से स्कूलों में कुछ गतिविधियों को फिर शुरू करने संबंधी टिप्पणियों मांगी गई थी। इसके जवाब में स्कूल शिक्षा सचिव ने बताया कि स्कूल केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों अनुसार ही खोले जा सकते हैं। केंद्र सरकार की तरफ से स्कूलों को फिर खोलने संबंधी निर्देश जारी कर दिए गए हैं और राज्यों से रिपोर्टें ली जा रही हैं।
विज्ञापन
कोरोना से पंजाब में 33 की गई जान, 852 नए केस
बुधवार को कोरोना के कारण पंजाब में 33 और मौतें हुई हैं। वहीं 1230 मरीज ठीक भी हुए। राज्य में 852 नए मामले प्रकाश में आए हैं। 33 मौतों में से 5 जिले जालंधर, 6 लुधियाना, 2 गुरदासपुर, 2 रोपड़, 2 पठानकोट, 2 फतेहगढ़ साहिब, 5 बठिंडा, 2 मुक्तसर, 1 संगरूर, 1 एसबीएस नगर, 1 कपूरथला, 1 फाजिल्का और 3 अमृतसर के हैं।
विज्ञापन
852 मामलों में से 114 लुधियाना जिले के, अमृतसर के 92, होशियारपुर के 46, एसएएस नगर के 62, जालंधर के 120, मोगा के 24, कपूरथला के 57, फिरोजपुर के 21, संगरूर और फाजिल्का के 11 हैं। बठिंडा से 42, फतेहगढ़ साहिब से 10, रोपड़ से 6, मुक्तसर से 18, तरनतारन से 31, पटियाला से 27, फरीदकोट से 26, पठानकोट से 43, मानसा से 6, बरनाला से 12 और गुरदासपुर से 57 मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक कुल 105,585 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।