{"_id":"5f5f9d5e94ea7051984dcc69","slug":"punjab-corona-update-70-patients-died-in-punjab-due-to-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना का कहर जारी, 70 की और मौत, अब तक 2424 की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना का कहर जारी, 70 की और मौत, अब तक 2424 की गई जान
Mon, 14 Sep 2020 10:14 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
पंजाब में कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को सूबे में कोरोना से 70 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या 2424 हो गई है। इसके अलावा 2496 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 82113 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 1410759 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 82113 दर्ज की गई है। 58999 लोग ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 43 लोगों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन दी जा रही है। पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
साथ ही 11 लोगों को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। संक्रमण के 2496 नए मामलों में 10 के संक्रमण का स्रोत पंजाब से बाहर का बताया जा रहा है। लुधियाना में अब तक सबसे ज्यादा 588 मौतें हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त जालंधर में 259 और पटियाला में 249 लोग अब तक वायरस से जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन