पंजाब में कोरोना: फिरोजपुर में चार विद्यार्थी संक्रमित मिले, मोहाली में एक मरीज की मौत
पंजाब में मंगलवार को कोरोना के 49 नए मामले सामने आए हैं। मोहाली में एक मरीज की जान चली गई। फिरोजपुर में एक विद्यालय चार विद्यार्थियों के संक्रमित मिलने के बाद बंद कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों पर भी खतरा मंडराने लगा है। फिरोजपुर में मंगलवार को एक सरकारी स्कूल में चार विद्यार्थी संक्रमित मिले, जिसके बाद जिला प्रशासन ने स्कूल को बंद कर दिया है। अब तक राज्य में संक्रमण के कारण पांच स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
पंजाब में कोरोना की तीसरी लहर पैर पसारने लगी है। पंजाब के सरकारी स्कूल में चार बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले। पंजाब में अब तक फिरोजपुर का 5वां स्कूल है, जो कोरोना के कारण बंद कर दिया गया है। चार दिसंबर को जिले के कसौना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नौ छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से हर संभव कोशिशें की जा रही हैं।
मोहाली में एक संक्रमित की मौत
कोरोना संक्रमण के कारण मोहाली में मंगलवार को एक संक्रमित की मौत हो गई, पंजाब में 49 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। फिरोजपुर में सबसे अधिक 14 नए संक्रमित मिले हैं। मोहाली में 7, बठिंडा में 6 नए संक्रमित मिले हैं। लुधियाना में 4, गुरदासपुर, जालंधर और होशियारपुर में 3-3, तीन जिलों में 2-2 और तीन में 1-1 नए संक्रमित मिले हैं।