फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab : Corona Report of Jail Minister Sukhjinder Singh randhawa came Negative

पांच दिन में कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हुए पंजाब के जेल मंत्री, बजट सत्र में हिस्सा लेने पर अब भी संशय

Mon, 01 Mar 2021 11:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Mar 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
Punjab : Corona Report of Jail Minister Sukhjinder Singh randhawa came Negative
पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा पांच दिन में कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हो गए हैं। हांलाकि अब भी सोमवार से शुरू होने वाले पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में उनके हिस्सा लेने पर संशय है। 

विज्ञापन


दरअसल 25 मार्च को एमएलए हॉस्टल में जेल मंत्री का कोरोना टेस्ट हुआ था। इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। संशय होने पर कैबिनेट मंत्री ने पीजीआई से फिर कोरोना टेस्ट कराया तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले एक अन्य निजी लैब से भी रंधावा की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब जेल मंत्री के बजट सत्र में शामिल होने को लेकर संशय है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से सभी रिपोर्ट साझा कर दी हैं।
विज्ञापन



एक मार्च को होने वाले पंजाब सरकार के आखिरी बजट सत्र में शामिल होने के लिए 25 फरवरी को जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का सैंपल एमएलए हॉस्टल में स्वास्थ्य विभाग ने लिया था। इसकी रिपोर्ट में जेल मंत्री पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद जेल मंत्री ने एक निजी लैब में अपना टेस्ट कराया, जहां की रिपोर्ट निगेटिव आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संशय होने पर उन्होंने चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में अपना कोरोना का परीक्षण कराया। रविवार को उनकी ये रिपोर्ट भी निगेटिव आई। दो रिपोर्ट में निगेटिव आने के बाद जेल मंत्री रंधावा ने हैरानी प्रकट की है। उन्होंने बताया कि बजट सत्र में शामिल होने को लेकर वे संशय में हैं। उन्होंने सत्र में शामिल होने के लिए अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से साझा की है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सरकारिया की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। वे घर में एकांतवास का लाभ ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed