फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Corona News : All schools exams postponed in Punjab till 31 March

बेलगाम कोरोना संक्रमण : पंजाब में स्कूलों की सभी परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित, डेरा ब्यास ने सत्संग पर लगाई रोक

Fri, 19 Mar 2021 09:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Mar 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Punjab Corona News : All schools exams postponed in Punjab till 31 March
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना की स्थिति पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 31 मार्च तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने की घोषणा की। सीएम के एलान के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों की सभी परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित करने का फैसला किया। इस बात की जानकारी पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने दी। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। सिंगला ने बताया कि यदि हालात सुखद रहे तो शिक्षा विभाग 31 मार्च से पहले परीक्षाओं की डेटशीट और परीक्षा लेने की विधि (मोड) फिर से जारी करेगा।
विज्ञापन


डेरा ब्यास ने 31 मई तक सत्संग पर लगाई रोक
विश्व प्रसिद्ध डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने डेरा ब्यास सहित पूरे देश में स्थित सत्संग भवनों में 31 मई तक सभी सत्संग कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इससे पहले डेरा ब्यास ने 31 मार्च तक सत्संग के आयोजनों पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए थे। बीते कुछ दिनों से तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के कारण डेरा प्रबंधकों ने यह फैसला लिया है। इसके साथ ही देश-दुनिया से डेरा ब्यास में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि अमृतसर के डीसी गुरमीत सिंह खैरा ने रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed