फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab congress sukhpal khaira alleged badal govt and police

बादल सरकार और पुलिस कठघरे में, खैरा ने लगाए आरोप

Mon, 27 Apr 2015 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Apr 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
punjab congress sukhpal khaira alleged badal govt and police

कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल खैरा ने आशंका जताई है कि पुलिस जल्द उन्हें फाजिल्का से जुड़े ड्रग केस में झूठे आरोपों के तहत फंसा सकती है। उन्हें फंसाने के लिए प्रदेश सरकार किसी भी हद तक जा सकती है। वे सरकार की साजिश के शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि पार्टी खैरा के साथ है। जल्द ही वे मामले को लेकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। खैरा ने कहा कि वह हमेशा से सरकार के खिलाफ आवाज उठाते आए हैं। पहले भी उन पर छह झूठे परचे दर्ज किए गए।
विज्ञापन


अब फाजिल्का में पकड़े गए ड्रग तस्कर गुरदेव सिंह को टॉर्चर कर उससे यह बयान दिलाया गया है कि वह मेरी सरपरस्ती में कारोबार करता था। उनके पीएसओ जोगा सिंह को तफ्तीश के लिए चार दिन रखा गया। उससे सादे कागजों पर दस्तखत करा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैरा ने कहा कि सूत्रों के मुताबिक पुलिस उनका पुराना रिकॉड इकट्ठा कर रही है। सूत्रों का यहां तक कहना है कि उन्हें शारीरिक तौर पर भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है। वह हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे, जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी भी देंगे।

तस्वीरों में सच दिखाने का दावा
प्रताप सिंह बाजवा ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे ईमानदारी से काम करें और सत्ताधारियों के हाथ की कठपुतली न बनें। बाजवा ने चार तस्वीरें दिखाईं, जिनमें सीएम व डिप्टी सीएम समेत कई सत्ताधारी आपराधिक तत्वों के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इन मामलों में एसआईटी गठित की जानी चाहिए।

सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। बैंस ब्रदर्स को जेल भेजा गया। कांग्रेस में बलबीर सिद्धू, राजा वड़िंग, कुलजीत नागरा, सुखपाल खैरा और चरनजीत चन्नी को मुखर होने से रोका जा रहा है। खैरा को झूठे केस में फंसाया गया तो पार्टी सड़कों पर उतरेगी और जरूरत पड़ी तो वे अदालत की शरण भी लेंगे।


इस बीच बाजवा ने मांग की कि सरकार किसानों को दो सौ रुपये बोनस दे। वहीं, कुलजीत नागरा ने कहा कि सरकार के ही लोग कम रेट पर गेहूं की प्राइवेट खरीद कर रहे हैं। सरकारी खरीद होने पर इसी गेहूं के बदले वे करोड़ों रुपये कमा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed