फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress Six MLAs write letter to Navjot Singh Sidhu against Rana Gurjeet Singh

पंजाब: चन्नी कैबिनेट शपथ ग्रहण से पहले फिर घमासान, छह विधायकों ने सिद्धू को लिखा पत्र

Sun, 26 Sep 2021 02:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Sep 2021 02:16 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में नई कैबिनेट के गठन से पहले विरोध के सुर उठने लगे हैं। छह विधायकों ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को पत्र लिखा है। भुलत्थ से विधायक सुखपाल खैरा की नेतृत्व में दोआबा के छह विधायकों ने यह पत्र लिख कर राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन
Punjab Congress Six MLAs write letter to Navjot Singh Sidhu against Rana Gurjeet Singh
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो)

विस्तार

राणा गुरजीत सिंह को मंत्री बनाने की खबरों के बाद आम आदमी पार्टी से आकर कांग्रेस का हाथ थमने वाले सुखपाल सिंह खैहरा व पांच अन्य विधायकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के छह विधायकों ने मंत्रिमंडल के शपथग्रहण से कुछ समय पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू को पत्र लिखा। पत्र में विधायकों ने राणा गुरजीत सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर विरोध जताया है। इन विधायकों ने राणा गुरजीत सिंह के स्थान पर एससी चेहरे को कैबिनेट में शामिल करने की अपील की। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चन्नी मंत्रिमंडल का विस्तार आज: पंजाब में सात नए चेहरे, कैप्टन के पांच मंत्रियों की छुट्टी तय
विज्ञापन


पत्र लिखने वाले नेताओं में मोहिंदर सिंह केपी, सुल्तानपुर से विधायक नवतेज सिंह, भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा, फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल, जालंधर (नॉर्थ) बावा हेनरी और शाम चौरासी से विधायक पवन अदिया शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन





भुलत्थ से आप की टिकट पर चुनाव जीतने वाले सुखपाल सिंह खैरा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी मोर्चा खोल चुके हैं। आप से अलग होकर उन्होंने पंजाब एकता पार्टी का गठन भी किया था। कुछ माह पूर्व खैरा ने तीन अन्य विधायकों के साथ कैप्टन की अगुवाई में कांग्रेस का हाथ थामा था।

यह भी पढ़ें- परिवर्तन: पंजाब की नई कैबिनेट में लुधियाना के दो विधायकों को मिलेगी जगह, आशु के साथ कोटली भी बनेंगे मंत्री

आप में रहते हुए खैरा ने राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ जमकर हमला बोला था। खनन मामले में नाम आने के बाद गुरजीत सिंह की कैप्टन कैबिनेट से छुट्टी कर दी गई थी। अब खैहरा ने फिर से पांच अन्य विधायकों के साथ राणा गुरजीत सिंह का विरोध शुरू कर दिया है। 

पार्टी राणा गुरजीत सिंह की मंत्री के रूप में प्रस्तावित नियुक्ति के साथ बड़ी गलती करने जा रही है। हम इस बारे में अपने प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से बात करेंगे। विधायक सुखपाल सिंह खैरा, भुलत्थ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed