फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress President Navjot Singh Sidhu meets 25 MLAs in Chandigarh

पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू का शक्ति प्रदर्शन जारी, 25 विधायकों से मिल दिखाई एकजुटता, कैप्टन खेमे से बनाई दूरी

Mon, 19 Jul 2021 08:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 19 Jul 2021 08:17 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में उठा सियासी तूफान अभी थमा है। लेकिन कब तक थमा रहेगा, यह कहा नहीं जा सकता है। इस बीच मेल-मिलाप का दौर जारी है। नवजोत सिंह सिद्धू लगातार पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। लेकिन कैप्टन खेमे से उनकी दूरी लगातार बनी हुई है। सिद्धू की इन मुलाकातों को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Punjab Congress President Navjot Singh Sidhu meets 25 MLAs in Chandigarh
पार्टी नेताओं के साथ नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में आलाकमान से मिलने के बाद नवनियुक्त कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू का शक्ति प्रदर्शन जारी रहा। सिद्धू तीसरे दिन सोमवार को भी विधायकों से मिलते रहे।

विज्ञापन


चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में रहने वाले कांग्रेस विधायकों से मिलकर उन्होंने पार्टी में एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान वह चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस भवन भी गए, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सिद्धू से मिलकर पार्टी के कुछ विधायकों ने कहा कि अब पंजाब की तस्वीर ही नहीं, तकदीर भी बदलेगी।
विज्ञापन


रविवार को देर रात कांग्रेस आलाकमान द्वारा प्रदेश प्रधान का नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद सोमवार सुबह ही नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला से चंडीगढ़ पहुंचे। सबसे पहले वह चंडीगढ़ सेक्टर-2 स्थित कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के यहां पहुंचे। जहां बाजवा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह 25 विधायक जुटे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे। इसके बाद वह कई क्रम में पार्टी के विधायकों से मुलाकात करते रहे। इस दौरान सिद्धू पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल के यहां भी गए। इससे पहले नवनियुक्त कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू मोहाली में कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान कुलजीत सिंह नागरा से भी मिले। नागरा ने मुलाकात के दौरान सिद्धू को आश्वस्त किया कि वह टीम की तरह काम करेंगे। इस मौके पर कुलबीर जीरा और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी मौजूद रहे। 

सिद्धू से मुलाकात के दौरान विधायकों ने एक सुर में कहा कि अब पंजाब की तस्वीर और तकदीर दोनों ही बदलेगी। विधायक कुलबीर जीरा ने कहा कि अब दोबारा विधायक बनने का मौका मिल सकेगा। सिद्धू से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी मुलाकात की। उनके साथ पूर्व डीजीपी मो. मुस्तफा, कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद रहे। 


कैप्टन के करीबियों से बनाई दूरी
विधायकों से मुलाकात के दौरान कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन के करीबियों से दूरी बनाए रखी। कैप्टन खेमा भी सिद्धू की विधायकों से मुलाकात पर चुप्पी साधे हुए है। कुछ विधायकों ने दबी जुबान में कहा कि यदि कुछ भी कहते हैं तो वह सीधे हाईकमान के फैसले पर ही जाएगा। इसलिए अभी कुछ भी कहने सही वक्त नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed