फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab congress president Navjot Sidhu comments on punjab CM post  

अमृतसर: सीएम उम्मीदवारी पर फिर बोले नवजोत सिद्धू, 60 विधायक होंगे तो ही सीएम चुना जाएगा

Sat, 05 Feb 2022 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Feb 2022 01:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर शुरू हुई कवायद में जिस तरह कांग्रेस हाईकमान चन्नी के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है, सियासी गलियारों में उसे लेकर यह चर्चा तेज हो गई है कि चन्नी के नाम की घोषणा होते ही सिद्धू पार्टी में अलग-थलग और कमजोर पड़ जाएंगे और संभव है कि वे पार्टी को अलविदा कह दें।

विज्ञापन
Punjab congress president Navjot Sidhu comments on punjab CM post  
नवजोत सिद्धू। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने सीएम पद उम्मीदवार पर बड़ी टिप्पणी की है। अमृतसर में उन्होंने कहा कि 60 विधायक होंगे तो सीएम चुने जाएंगे। कोई 60 विधायकों की बात नहीं कर रहा है. कोई भी सरकार गठन के रोडमैप के बारे में बात नहीं कर रहा है।  आज पंजाब को बड़ी बात तय करनी है। 

विज्ञापन


इस दौरान सिद्धू ने सवाल किया कि क्या मैं मुद्दों की राजनीति से भटका? क्या नीतियों से भटका? क्या बजटीय आवंटन से विचलन किया? क्या अपना कारोबार या शराब की दुकान खोली? उन्होंने कहा कि मेरा पंजाब मॉडल बच्चों, युवाओं और राज्य के लोगों की जिंदगी बदलने वाला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन जैसी हो सकती है सिद्धू की हालत

मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर शुरू हुई कवायद में जिस तरह कांग्रेस हाईकमान चन्नी के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है, सियासी गलियारों में उसे लेकर यह चर्चा तेज हो गई है कि चन्नी के नाम की घोषणा होते ही सिद्धू पार्टी में अलग-थलग और कमजोर पड़ जाएंगे और संभव है कि वे पार्टी को अलविदा कह दें। यह ठीक वही स्थिति होगी जब पिछले साल कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के हाईकमान के फैसले के विरोध में कोई नेता आगे नहीं आया था। दरअसल विधानसभा चुनाव में मौजूदा समय में सिद्धू के लिए हाईकमान के फैसले के खिलाफ पार्टी के भीतर गुटबाजी को हवा दे पाना भी संभव नहीं होगा कि पार्टी ने अधिकतर विधायकों और मंत्रियों को फिर से टिकट देकर चुनाव में उतार दिया गया है। ऐसे मौके पर सभी प्रत्याशियों को हाईकमान के सहयोग की दरकार है और सिद्धू के साथ शायद ही कोई नेता खुलकर सामने आए। इसके अलावा मुख्यमंत्री पद को तीन अन्य दावेदार- सुखजिंदर रंधावा, प्रताप बाजवा और सुनील जाखड़ भी हालात को देखते हुए चुप्पी साध गए हैं।

कांग्रेस पार्टी चन्नी के साथ खड़ी है : हरीश चौधरी

कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी, उसके कार्यकर्ता और पंजाब के लोग मुख्यमंत्री चन्नी के साथ खड़े हैं और विधानसभा चुनाव में चन्नी को हतोत्साहित करने का प्रयास कर रहे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। यदि कोई भी कांग्रेस का वरिष्ठ नेता या कार्यकर्ता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करता हुआ मिलता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नवजोत सिद्धू द्वारा चन्नी को लेकर की गई कमजोर सीएम वाली टिप्पणी पर चौधरी ने बचाव करते हुए कहा कि सिद्धू का यह बयान कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि भाजपा के लिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed