फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress Released party manifesto for punjab assembly election today

Punjab Chunav 2022: मतदान से दो दिन पहले कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, इलाज-शिक्षा मुफ्त और पांच लाख नौकरी देने का वादा

Fri, 18 Feb 2022 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 04:06 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में पार्टी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू के पंजाब मॉडल की छाप दिखी। नवजोत सिद्धू ने ही इसे जारी किया।  

विज्ञापन
Punjab Congress Released party manifesto for punjab assembly election today
कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन शुक्रवार को कांग्रेस ने अपना 13 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी कर दिया। घोषणा पत्र में नवजोत सिद्धू के पंजाब मॉडल और मुख्यमंत्री चन्नी के मॉडल को शामिल किया गया है। घोषणा पत्र में मुफ्ट इलाज, मुफ्त शिक्षा और हर साल एक लाख और पांच साल में पांच लाख लोगों को नौकरी उपलब्ध कराने का वादा किया गया है। इसके अलावा जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र समेत 170 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने की बात कही गई है। 

विज्ञापन


नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस ने सकारात्मक प्रचार किया। निंदा की जगह हमने लोगों को बताया कि उनका जीवन कैसे बेहतर किया जा सकता है और उसकी धुरी ‘सरबत का भला’ मांगता हुआ पंजाब मॉडल है। इसमें राहुल गांधी के विजन का पता चलता है। पंजाब में 170 सरकारी सेवाओं की ऑनलाइन सुविधा के बारे में बताते हुए सिद्धू ने घोषणा पत्र को ‘चन्नी सरकार आपके द्वार’ का नाम दिया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़, पार्टी मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी, पार्टी के महासचिव सी. वेणुगोपाल की मौजूदगी में यह घोषणा पत्र मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने जारी किया। हालांकि घोषणा पत्र कमेटी के चेयरमैन प्रताप सिंह बाजवा मौजूद नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

सरकार में सिद्धू का अहम रोल रहेगा: चन्नी
चन्नी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पंजाब के लोग हमें आशीर्वाद देंगे और हम राज्य के लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम सभी को साथ लेकर पंजाब की सेवा करना चाहते हैं। हम हाथ जोड़कर कहते हैं कि हमें मौका दें। मेरा नाम पार्टी ने मुख्यमंत्री के लिए आगे किया है लेकिन इसमें सबकी भूमिका होगी। खास तौर पर नवजोत सिद्धू का अहम रोल रहेगा। पंजाब में सरकार पार्टी के हिसाब से चलेगी।’

पंजाब मॉडल लागू न किया तो ठोकूंगा: सिद्धू
नवजोत सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस का 13 सूत्रीय चुनाव घोषणा पत्र श्री गुरु नानक देव जी से प्रेरित है। यह अकाली दल के मॉडल की तरह सिर्फ अपने बारे में सोचने वाला नहीं है। एक सवाल के जवाब में सिद्धू ने कहा कि पंजाब मॉडल प्रदेश के लोगों का जीवन बदलने वाला है और अगर यह लागू न हुआ तो ठोकूंगा। उन्होंने कहा कि यह मॉडल मेरा 17 साल का तजुर्बा है। आज मुद्दा बदलाव का है और जनता बदलाव के लिए हमें देख रही है। सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और कांग्रेस के मुकाबले कोई भी पार्टी नहीं है।

पंजाब के लोगों की सुदामा बनकर सेवा करूंगा: चन्नी
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस में अपने संबोधन की शुरुआत भजन की पंक्तियों से की। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के लोगों की सुदामा बनकर सेवा करूंगा। मेरा रोल भाई घनैया वाला होगा और उनकी कांग्रेस सरकार नेकनीयती से सेवा करेगी। उन्होंने कहा कि मुफ्त आटा-दाल बांटने से गरीबी खत्म नहीं हो सकती। 

असली जरूरत मुफ्त शिक्षा की है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता की नीति बच्चों को पढ़ाने की थी। मुझमें कोई ऐब नहीं है। न मैं शराब पीता हूं। न ही कोई नशा करता हूं और न ही सत्ता पाने के लालच में घर छोड़ा है। इन तीन महीनों के दौरान पंजाब के सभी अफसरों ने उनके साथ खुश होकर काम किया है और अगर अफसरों से वह इस तरह काम ले सकते हैं तो आगे 5 साल और भी अच्छे हो सकते हैं।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में यह हैं 13 प्रमुख वादे

  • शिक्षा: जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए सरकारी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई मुफ्त होगी। एससी स्कॉलरशिप जारी रहेगी। स्कॉलरशिप का लाभ बीसी और जनरल वर्ग के गरीब और मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों को भी मिलेगा।
  • स्वास्थ्य: सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज होगा। अस्पतालों में इन्फ्रास्ट्रक्चर भी बढ़ाया जाएगा।
  • रोजगार: हर साल एक लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। 5 साल में 5 लाख नौकरियां दी जाएंगी।
  • महिलाएं: महिलाओं को हर महीने 1100 रुपए और 8 गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।
  • छात्राएं: 5वीं पास करने वाली छात्राओं को 5 हजार, 10वीं पास करने वाली छात्राओं को 10 हजार और 12वीं पास करने वाली छात्राओं को 20 हजार रुपये और एक कंप्यूटर दिया जाएगा।
  • व्यापार: इंस्पेक्टर राज खत्म करने के लिए डेथ-बर्थ सर्टिफिकेट समेत 170 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • निवेश: स्टार्टअप के लिए 1000 करोड़ का निवेश फंड रखा जाएगा। राज्य में फूड प्रोसेसिंग पार्क स्थापित किए जाएंगे।
  • मनरेगा: मनरेगा योजना में मजदूरी की दर बढ़ाकर 350 रुपये की जाएगी। इसके अलावा साल में 100 की जगह 150 दिन कामकाज मिलेगा।
  • पेंशन: बुढ़ापा पेंशन को 1500 से बढ़ाकर 3100 किया जाएगा।
  • आवास: 6 महीने में प्रत्येक कच्चा मकान पक्का किया जाएगा।
  • कृषि: दाल, तिलहन और मक्का की खरीद एमएसपी पर होगी।
  • स्वरोजगार: गृह उद्योगों के लिए 2-12 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • माफिया: शराब और रेत के लिए निगम बनाए जाएंगे। केबल का रेट 400 से घटाकर 200 रुपये किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed