{"_id":"61efb07552e799113a0eb706","slug":"punjab-congress-chief-navjot-singh-sidhu-condemned-alleged-sacrilege-bid-at-historic-kali-devi-temple-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: पटियाला काली देवी मंदिर में बेअदबी के प्रयास पर बोले सिद्धू, पंजाब में घुस रही नफरत की राजनीति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: पटियाला काली देवी मंदिर में बेअदबी के प्रयास पर बोले सिद्धू, पंजाब में घुस रही नफरत की राजनीति
Tue, 25 Jan 2022 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:40 PM IST
सार
सोमवार को काली देवी मंदिर में कथित रूप से बेअदबी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में, शख्स को मंदिर के बाड़े पर चढ़कर उस क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया जहां देवी की मूर्ति रखी गई थी।
विज्ञापन
नवजाेत सिद्धू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को पटियाला जिले के ऐतिहासिक काली देवी मंदिर में कथित बेअदबी की कोशिश की निंदा की और कहा कि नफरत की राजनीति पंजाब में घुसपैठ कर रही है। उन्होंने कहा कि विभाजनकारी ताकतें 'पंजाबियत' के सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने को कभी नहीं तोड़ सकतीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब में डर, ध्रुवीकरण और नफरत की राजनीति घुस रही है। माता काली देवी मंदिर की बेअदबी की घटना निंदनीय है लेकिन विभाजनकारी ताकतें पंजाबियत के सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने को कभी नहीं तोड़ सकती। हमारा कवच सार्वभौमिक भाईचारा और सभी धर्मों का सम्मान है।
विज्ञापन
सोमवार को काली देवी मंदिर में कथित रूप से बेअदबी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में, शख्स को मंदिर के बाड़े पर चढ़कर उस क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया जहां देवी की मूर्ति रखी गई थी। पुजारी द्वारा उसे काबू किया गया और फिर पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी राजदीप सिंह पटियाला के नैनकलां गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ आईपीसी की 295-ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को उसके धर्म या धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने के इरादे से) सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल सहित कई राजनीतिक नेताओं ने सोमवार को इस घटना की निंदा की थी।