फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu appoints former IPS officer Mohammad Mustafa as his principal strategic advisor 

एक और नियुक्ति: पूर्व आईपीएस अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा को सिद्धू ने बनाया अपना प्रमुख रणनीतिक सलाहकार

Thu, 19 Aug 2021 05:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Aug 2021 05:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को आलाकमान से मंत्रिमंडल विस्तार की हरी झंडी के बाद पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश इकाई में अपनी सरगर्मी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu appoints former IPS officer Mohammad Mustafa as his principal strategic advisor 
मोहम्मद मुस्तफा के साथ नवजोत सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सूबे के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा को अपना प्रधान रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया है। गुरुवार को सिद्धू ने मुस्तफा की पत्नी और पंजाब की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना की मौजूदगी में मुस्तफा को ‘नियुक्ति का पत्र’ सौंपा।

विज्ञापन


सिद्धू ने एक ट्वीट के जरिए अपने फैसले को साझा करते हुए कहा कि मुस्तफा अपने डोमेन से संबंधित मुद्दों और अध्यक्ष द्वारा उपयुक्त समझे जाने वाले किसी भी अन्य मामलों पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समन्वयक के रूप में भी कार्य करेंगे।
विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि सिद्धू ने हाल ही में मुस्तफा समेत चार लोगों को अपना सलाहकार नियुक्त किया था लेकिन मुस्तफा ने तब सिद्धू के सलाहकार के रूप में काम करने से इनकार कर दिया था। मुस्तफा के अलावा जिन अन्य तीन सलाहकारों की नियुक्ति की गई थी, उनके नाम हैं- फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह, डॉ. प्यारे लाल गर्ग और मलविंदर सिंह माली।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को आलाकमान से मंत्रिमंडल विस्तार की हरी झंडी के बाद पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश इकाई में अपनी सरगर्मी बढ़ा दी है। लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए भी सिद्धू ने अब दो मीडिया सलाहकार नियुक्त किए हैं, जबकि कैप्टन के पास सिर्फ एक मीडिया सलाहकार है। 

माना जा रहा है कि ट्विटर के जरिये सिद्धू आम लोगों तक उतनी पहुंच नहीं बना पा रहे जितनी सरकार के मुखिया के रूप में कैप्टन बना चुके हैं, इसलिए जगतार सिद्धू और सुरिंदर डल्ला को मीडिया सलाहकार बनाया है।  इससे पहले सिद्धू ने परगट सिंह को प्रदेश कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया था। सिद्धू ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सियासी जानकारों के अनुसार, इसी के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन की शुरुआत हो गई है।

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह को सिद्धू के काफी करीबी और कैप्टन के विरोधी माने जाते हैं। परगट सिंह को महासचिव नियुक्त किए जाने के पत्र में लिखा है कि राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत की स्वीकृति के बाद परगट सिंह को तत्काल प्रभाव से पंजाब कांग्रेस कमेटी का महासचिव (संगठन) नियुक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed