आलाकमान पर भड़के सिद्धू: अमृतसर में बोले पंजाब कांग्रेस प्रधान-अपनी ताल पर नाचने वाला सीएम चाहते हैं शीर्ष पर बैठे लोग
अमृतसर में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा कि अगर नया पंजाब बनाना है तो यह मुख्यमंत्री के हाथ में है। इस बार आपको मुख्यमंत्री चुनना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में नाम न होने के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू का गुस्सा सातवें आसमान पर है। सिद्धू ने शुक्रवार को अमृतसर के पूर्वी विधानसभा हलके में कार्यकर्ताओं की बैठक में हाईकमान को आड़े हाथ लिया और कहा कि आलाकमान हमेशा पंजाब को कमजोर सीएम का चेहरा देना चाहता है। इससे पहले भी वह कई बार पार्टी हाईकमान के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। सिद्धू वैष्णो देवी मंदिर से लौटने के बाद समर्थकों के साथ बैठक की।
सिद्धू ने कहा कि पार्टी निवर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर पंजाब में दोबारा सत्ता हासिल करना चाहती है। उन्होंने आलाकमान पर निशाना साधा और कहा कि पहले बाजू मरोड़ देते हैं और फिर छोड़ देते हैं। पहले ताल पर ता-ता थैया और फिर ऊपर से कहते हैं नाच मेरी बुलबुल पैसा मिलेगा।
बता दें कि सिद्धू ने इससे पहले गुरुवार को कहा था कि वह मजीठिया के साथ-साथ सुखबीर बादल को भी हराएंगे। उन्होंने मजीठिया को बदमाशी और फिरौती का माहिर करार देते हुए कहा कि इन लोगों ने बिजनेस छीनने, लोगों में डर पैदा करने और भ्रम फैलाने के सिवाय कुछ नहीं किया। अमृतसर शहर अहंकार, बदमाशी नहीं सहता। बड़े बादल बहुत चालाक हैं। यह उनकी रणनीति है। मजीठिया को सिद्धू के सामने खड़ा करने का इरादा यह है कि दोनों उलझते रहें और सुखबीर अपनी गप्पें हांकते रहें। मैं झोटा मारूंगा, चिचड़ खुद ही मर जाएंगे। सिद्धू बादल की तरफ आएंगे। कोई राहत वाली बात ही नहीं है।
सिद्धू ने कहा कि 40 साल बाद मेरी मां को कब्र से बाहर निकाल लाए। मुझे यहां से निकालने के लिए कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ाने और अपनी बहू को बचाने का प्रयास किया। सुखबीर बादल एक बार जीते तो मंत्री बन गए, जबकि 4-4 बार विधायक बने लोग वहीं रह गए। इनके पास कोई प्लान हो ही नहीं सकता, क्योंकि ये खुद माफिया हैं। सिद्धू ने कई त्याग किए। कल बदलाव वाले बंदे की तुम कद्र नहीं करोगो तो भूल जाना कि कोई व्यक्ति दुनिया -जहान छोड़कर पंजाब के लिए खड़ा होगा। प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे पर सिद्धू ने कहा कि उनका स्वागत है। वे हमारे प्रधानमंत्री हैं कभी भी आएं। मैंने तो पहले भी यह कहा है कि प्रधानमंत्री होने के कारण उनका सम्मान करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.